फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Labourer dies after being hit by beam while lifting roof from jack

Charkhi Dadri News: जैक से छत ऊपर उठाते समय बीम गिरा, दबने से मजदूर की मौत

Sat, 25 Feb 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 25 Feb 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Labourer dies after being hit by beam while lifting roof from jack
चरखी दादरी। जैक से छत ऊपर उठाते समय बीम के नीचे दबने से एक श्रमिक की मौत हो गई। मृतक प्रेमनगर का रहने वाला था। मृतक के बेटे के बयान पर सिटी थाना पुलिस ने दुकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में प्रेमनगर निवासी कुलदीप ने बताया कि उसका पिता श्रीचंद मजदूरी करता था। वो काम पर गांधी मार्केट में आया था। कुलदीप ने बताया कि वहां एक दुकान के लेंटर को जैक से ऊपर उठाने का काम चला रहा था और दुकान मालिक की लापरवाही से जैक ऊपर उठाते समय बीम गिर गई। बीम के नीचे दबने से उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके तुरंत बाद उसके पिता को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद घायल श्रीचंद को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।
विज्ञापन

कुलदीप ने बताया कि पीजीआई पहुंचने से पहले ही उसके पिता की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक के बेटे का आरोप है कि दुकान मालिक की लापरवाही से हुए हादसे में उसके पिता की जान गई है। कुलदीप के बयान पर सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed