फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Kuldeep's body brought to the village with a young tricolor trip, five-year-old son Aditya gave an ITBP jawan

युवा तिरंगा यात्रा के साथ गांव लेकर पहुंचे कुलदीप की पार्थिव देह, पांच साल के बेटे आदित्य ने दी आईटीबीपी जवान को मुखाग्नि

Tue, 03 Nov 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kuldeep's body brought to the village with a young tricolor trip, five-year-old son Aditya gave an ITBP jawan
Kuldeep's body brought to the village with a young tricolor trip, five-year-old son Aditya gave an ITBP jawan - फोटो : CharkhiDadri
नई दिल्ली के बेस अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ने वाले आईटीबीपी जवान कुलदीप (36) का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह गांव पहुंचा। मंगलवार सुबह खेरड़ी मोड से सैकड़ों युवाओं का काफिला तिरंगा यात्रा के साथ जवान कुलदीप के पार्थिव शरीर को भारत जिंदाबाद, कुलदीप अमर रहे के नारों के साथ घर तक लेकर पहुंचे। आईटीबीपी जाटूसाना से सलामी के लिए पहुंची टुकड़ी का नेतृत्व इंस्पेक्टर रणबीर सिंह ने किया। जवान कुलदीप को पहले आईटीबीपी के अधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

बौंदकलां निवासी कुलदीप की तैनाती छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद एरिया जिला नारायणपुर के कोकामेटा में थी। गत 11 अक्तूबर को पेट्रोलिंग के दौरान पहाड़ी से गिरने से कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे और एक नवंबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कुलदीप ने स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की थी।
विज्ञापन

कुलदीप की शादी सीमा के साथ हुई थी। उनका पांच साल का बेटा आदित्य और एक बेटी ईशिका है। कुलदीप के छोटे भाई रविंद्र की जनवरी 2018 में हादसे में मौत हो गई थी। जवान कुलदीप की एक बहन मुकेश हैं, जो शादीशुदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद और विधायक ने किया नमन
सांसद धर्मबीर सिंह और विधायक सोमबीर सांगवान ने भी कुलदीप को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम डॉ. वीरेंद्र सिंह अहलावत और एसएचओ कप्तान सिंह ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद में सरपंच प्रतिनिधि बौंदकलां गोबिंद सिंह, सरपंच बौंदखुर्द राधेश्याम शर्मा और पूर्व सैनिक स्वाभिमान संस्था के उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर मेनपाल सिंह परमार ने भी सलामी दी। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला पार्षद महेंद्र सोनी, सर्व कर्मचारी संघ भिवानी जिला प्रधान सुखदर्शन सरोहा, उपाध्यक्ष राजेंद्र जोगपाल, डॉ. जसवंत ग्रेवाल, निर्मल सरोहा, बलवान, राजबीर सिंह समेत अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

Kuldeep's body brought to the village with a young tricolor trip, five-year-old son Aditya gave an ITBP jawan

Kuldeep's body brought to the village with a young tricolor trip, five-year-old son Aditya gave an ITBP jawan- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed