फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Kovishield's first dose given to 107 health workers from private hospitals

निजी अस्पतालों के 107 स्वास्थ्यकर्मियों को दी गई कोविशील्ड की पहली डोज

Thu, 21 Jan 2021 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Kovishield's first dose given to 107 health workers from private hospitals
निजी अस्पतालों के स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज देने के लिए वीरवार को सिविल अस्पताल में विशेष सेशन लगाया गया। सेशन में केवल निजी अस्पतालों के कर्मचारियों को ही कवर किया गया। जिला वैक्सीनेशन अधिकारी डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि शाम पांच बजे तक 107 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया, जिनमें 30 से अधिक चिकित्सक हैं।
विज्ञापन

बुधवार शाम तक जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को टीकाकरण सेशन आयोजित करने की कोई योजना नहीं था। हालांकि वीरवार सुबह टीकाकरण सेशन आयोजित करने का निर्णय लिया गया और तत्काल इसकी जानकारी जिले के निजी अस्पतालों के संचालकों को दे दी गई। सुबह 11 बजे टीकाकरण सेशन शुरू किया गया जो शाम पांच बजे तक चला। पहले ही दिन निजी अस्पतालों के 42 प्रतिशत स्टाफ को कवर किया गया। जिला वैक्सीनेशन अधिकारी ने बताया कि निजी अस्पतालों के बचे हुए कर्मचारियों को अगले सेशन में कवर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण करवाने वाले किसी स्वास्थ्यकर्मी की तबीयत नहीं बिगड़ी और चौथा सेशन भी सफल रहा।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 2739 स्वास्थ्यकर्मियों को पहले चरण में कोविशील्ड की डोज दी जानी है। इसके लिए वैक्सीन की 3360 बाइल जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची हैं। वीरवार का सेशन पूरा होने तक स्वास्थ्य विभाग जिले के 570 स्वास्थ्यकर्मियों को कवर कर वैक्सीन की पहली डोज दे चुका है। पहले सेशन में 181, दूसरे में 50, तीसरे में 222 और चौथे में 107 स्वास्थ्यकर्मियों को कवर किया गया है। वहीं, सीएमओ सुदर्शन पंवार ने वीरवार को आयोजित सेशन में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वो प्रबंधों से पूर्णतया संतुष्ट नजर आए। उन्होंने टीकाकरण करवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत कर अनुभव भी जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज इन केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन का मैगा राउंड
जिला स्वास्थ्य विभाग आज वैक्सीनेशन का मैगा राउंड आयोजित करने जा रहा है। इसके लिए आठ स्वास्थ्य केंद्रों का चयन किया गया है। वैक्सीनेशन अधिकारी डॉक्टर आशिष मान ने बताया कि शहर के मातृ-शिशु अस्पताल के अलावा झोझूकलां और गोपी सीएचसी समेत रानीला, छपार, अचीना, हड़ौदी और माई कलां में शुक्रवार को टीकाकरण किया जाएगा।

टीकाकरण के मैगा राउंड की तैयारियां हमने पूरी कर ली है। वीरवार को निजी अस्पतालों के कर्मियों का टीकारण किया गया। अब तक जिले में वैक्सीन के कोई साइड इफेक्ट नहीं मिले हैं।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed