फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Know Your Case scheme launched

Charkhi Dadri News: मामला दर्ज करने के बाद जिला पुलिस शिकायतकर्ता को देगी प्रगति की जानकारी

Sat, 02 Mar 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 02 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Know Your Case scheme launched
चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार पुलिस के कार्यों में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता का समावेश करने के उद्देश्य से ‘नो योर केस’ योजना चलाई गई है। इस योजना से मामलों व शिकायतों के समयबद्ध निपटान के साथ पुलिस-पब्लिक तालमेल और बेहतर होगा। योजना के तहत शिकायतकर्ता अभियोग के बाद संबंधित पूरी जानकारी जान सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस ने कार्यप्रणाली में और अधिक पारदर्शिता लाने व जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की है। इस संबंध में एसपी ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिशा-निर्देश के तहत मुख्य रूप से प्रत्येक शनिवार व रविवार को अधिक से अधिक शिकायतकर्ता को उनके केस और शिकायतों की प्रगति की जानकारी दी जाएगी। इस संबंध में थाना मोहर्रिर को भी स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्हें प्रत्येक सोमवार को इससे संबंधित साप्ताहिक रिकाॅर्ड पर्यवेक्षण अधिकारी के माध्यम से भिजवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, केस दर्ज

चरखी दादरी। जिले के एक गांव निवासी महिला ने अपने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी झज्जर जिले के एक गांव निवासी युवक से वर्ष 2015 में हुई थी। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि समय के साथ प्रताड़ना बढ़ती गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत की तो उन्होंने माफी मांगते हुए भविष्य में व्यवहार सही रखने की बात कही। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने से बाज नहीं आए और अब उसे पुलिस को शिकायत देनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed