फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   kisagro mart for farmers

Charkhi Dadri News: बिचौलियों को हटाकर किसानों को मिलेगा सीधा बाजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
kisagro mart for farmers
पत्रकार वार्ता में जानकारी देते किसान युवा क्लब के सदस्य। स्रोत : आयोजक
जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान युवा क्लब की पहल, किसाग्रो मार्ट का शुभारंभ
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चरखी दादरी। हरियाणा में जैविक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से किसान युवा क्लब ने किसाग्रो मार्ट की शुरुआत की है। यह पहल किसानों को बिचौलियों से मुक्त कर सीधे बाजार से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
मार्ट की शुरुआत किसान युवा क्लब के संस्थापक राकेश बेनिवाल, सुधीर तंवर, विनीत पिलानिया और बबीता यादव ने की। संस्थापकों ने बताया कि यह मार्ट उन किसानों के लिए वरदान साबित होगा जो अपने जैविक उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचा पाते थे। अब वे बिना किसी तीसरे पक्ष के सीधे किसाग्रो मार्ट में अपने उत्पाद बेच सकेंगे।
विज्ञापन

सदस्यों ने बताया कि इससे किसानों को उचित दाम मिलेगा और उपभोक्ताओं को शुद्ध, ज़हरमुक्त खाद्य उत्पाद मिल सकेंगे। मार्ट में उपलब्ध हर उत्पाद पर किसान का नाम, मोबाइल फोन नंबर और लोकेशन जैसी जानकारी अंकित होगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी और उपभोक्ता का भरोसा भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में यह मार्ट भिवानी में 450 किसान उत्पादक संगठनों से जुड़ा है और यहां लगभग 900 जैविक उत्पाद उपलब्ध हैं। संस्थापकों ने बताया कि 450 किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से से जुड़ा हुआ है। किसान युवा क्लब की योजना भविष्य में पूरे देश में ऐसे ही मार्ट खोलने की है।

केवाईसी संस्थापक ने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य जैविक खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना और लोगों को जहर-मुक्त उत्पाद उपलब्ध कराना है।
फोटो 24- पत्रकार वार्ता में जानकारी देते किसान युवा क्लब के सदस्य। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed