{"_id":"6075d5668ebc3ed4be2dd077","slug":"kidnapped-sleeping-cleaner-in-truck-locked-in-room-rogue-with-truck-and-mobile-escaped-charkhidadri-news-rtk6043170169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में सो रहे क्लीनर का किया अपहरण, खेत में बने कमरे में बंद कर ट्रक और मोबाइल लेकर बदमाश हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में सो रहे क्लीनर का किया अपहरण, खेत में बने कमरे में बंद कर ट्रक और मोबाइल लेकर बदमाश हुए फरार
विज्ञापन
हुडा सेक्टर के सामने सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर उसमें सो रहे क्लीनर का कार सवार चार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बाद में बदमाश क्लीनर को पालड़ी गांव के एक खेत में बने कमरे में बंद कर फरार हो गए। बदमाश ट्रक और क्लीनर का मोबाइल अपने साथ ले गए। खेरड़ी निवासी क्लीनर की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में खेरड़ी निवासी मोहित ने बताया कि वह एक ट्रक पर बतौर क्लीनर काम करता है। 12 अप्रैल की रात वह हुडा सेक्टर के समीप ट्रक खड़ाकर उसमें सो रहा था। रात करीब डेढ़ बजे एक कार ट्रक के पास आकर रुकी। उसमें सवार चार युवकों में से तीन नीचे उतर गए और वे ट्रक की खिड़की खोलकर अंदर घुस गए। उनमें से एक युवक ने ट्रक को थाने लेकर चलने की बात कही। उसमें से एक युवक ट्रक को स्टार्ट कर महेंद्रगढ़ की तरफ ले जाने लगा।
मोहित ने बताया कि कुछ दूर चलकर उन्होंने ट्रक रोक लिया और उसे नीचे उतारकर उनकी गाड़ी में बैठा दिया। इसके बाद उनमें से एक युवक ट्रक लेकर चला गया, जबकि बाकी तीन युवकों ने उसे पालड़ी गांव के एक खेत में बने कमरे में बंद कर दिया और उससे मोबाइल छीन ले गए। सोमवार सुबह खेत में पहुंचे ग्रामीणों ने क्लीनर मोहित को कमरा खोलकर बाहर निकाला। इसके बाद वह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में कार सवार अज्ञात चार बदमाशों पर धारा 392, 379-ए, 365 और 342 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।