फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   khoya paya center on bus station

Charkhi Dadri News: बस में सामान भूल गए हैं तो घबराइए मत, बस स्टैंड के काउंटर पर जाइए, मिल जाएगा...

Mon, 28 Oct 2024 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 28 Oct 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
khoya paya center on bus station
बस स्टैंड परिसर में लगा यार्ड शाखा का बैनर। संवाद
अमर उजाला एक्सकलूसिव:
विज्ञापन

दादरी बस स्टैंड परिसर में भूले और गुम सामान की जानकारी लेने-देने के लिए शुरू किया गया विशेष काउंटर
कलियाण निवासी मोनू ने मार्च 2024 में सौंपा था मांगपत्र

चरखी दादरी। बस में या बस स्टैंड में अगर आप कोई सामान भूल गए हैं तो घबराइए मत। धैर्य रखकर बस स्टैंड परिसर में शुरू किए विशेष यार्ड शाखा यानी विशेष काउंटर पर जाकर पूछताछ कर लीजिए, सामान या उससे जुड़ी जानकारी जरूर मिल जाएगी। दादरी बस स्टैंड परिसर में हाल ही में विशेष काउंटर की सुविधा यात्रियों के लिए शुरू की गई है।
5 मार्च को गांव कलियाणा निवासी यात्री मोनू ने हरियाणा राज्य परिवहन के डिपो महाप्रबंधक के नाम एक ज्ञापन सौंपा था। इसमें उन्होंने यात्रियों के गुम व मिले सामान की जानकारी देने के लिए एक विशेष काउंटर शुरू करने की मांग की थी। अब 7 माह बाद मोनू का प्रयास रंग लाया और दादरी बस स्टैंड परिसर में यह विशेष काउंटर सुविधा अधिकारियों ने शुरू करवा दी।
विज्ञापन

दरअसल, कई बार यात्री अपना सामान बस या बस स्टैंड परिसर में भूल जाते हैं। इसके अलावा कई दफा सामान गिर भी जाता है। इस प्रकार खोया हुआ सामान अगर अब किसी बस के चालक या परिचालक और बस स्टैंड परिसर में तैनात स्टाफ को मिलेगा तो वह इसे विशेष काउंटर पर जमा करवा देगा। यह काउंटर शुरू कर दिया गया है। अब वहां पहुंचकर यात्री अपने गुम हुए या छोड़े गए सामान की जानकारी ले सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

- तसल्ली करने के बाद वापस दिया जाएगा सामान
डिपो अधिकारियों ने जो निर्देश दिए हैं उनमें सामान वापस लेने के लिए आने वाले यात्री से पहले मिले हुए सामान को लेकर पूछताछ की जाएगी और पूरी तसल्ली होने के बाद ही सामान यात्री को सुपुर्द किया जाएगा। यात्रियों को इस बारे में जागरूक करने के लिए बस स्टैंड परिसर में यार्ड शाखा संबंधी बैनर लगाया गया है।
- कर्मचारियों के लिए भी सामान जमा करवाना अनिवार्य
डिपो महाप्रबंधक की ओर से बस स्टैंड परिसर में तैनात स्टाफ और बसों में नियुक्त सभी चालक-परिचालक को मिला हुआ सामान विशेष काउंटर पर जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सामान जहां या जिससे मिला, उसकी भी जानकारी देनी होगी।

- टिकट जरूर रखें पास
प्रदेश में शुरू की गई ई-टिकट प्रणाली भी सामान वापस पाने में सहयोग करेगी। टिकट पर तारीख, बस, चालक व परिचालक की आईडी होती है और यात्री सबूत के तौर पर बस की टिकट जरूर पास रखें। इससे उन्हें अपनी पहचान बताने में मदद मिलेगी और सामान खोने की तारीख भी स्पष्ट रहेगी।
वर्सन:
बस स्टैंड के सभी चालक, परिचालक व स्टाफ सदस्यों को शाखा संबंधी निर्देश दे दिए हैं। अब खोये व पाए हुए सामान की जानकारी यार्ड शाखा में ही मिलेगी।
-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी रोडवेज डिपो
फोटो-10
बस स्टैंड परिसर में लगा यार्ड शाखा का बैनर। संवाद
फोटो- 11
शहर का बस स्टैंड परिसर। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed