फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Khedi Bura High School to be known as Captain Khajan Singh School

कैप्टन खजान सिंह स्कूल के नाम से जाना जाएगा खेड़ी बूरा उच्च विद्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Khedi Bura High School to be known as Captain Khajan Singh School
खेड़ी बूरा राजकीय उच्च विद्यालय का निरीक् षण करने पहुंचे उपायुक्त प्रदीप गोदारा दिशा-निर्देश द - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। गांव खेड़ी बूरा राजकीय उच्च विद्यालय को वीर चक्र विजेता कैप्टन खजान सिंह के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने आदेश जारी कर दिए हैं। बुधवार सुबह उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने गांव खेड़ी बूरा के राजकीय उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने जिला खनन अधिकोष से स्कूल परिसर में बच्चों के लिए लाइब्रेरी स्थापित करने व जिम बनवाने के निर्देश दिए हैं। इस लाइब्रेरी में पठनीय व सहपाठ्य पुस्तकें रखी जाएंगी।
विज्ञापन

1971 की लड़ाई में शहीद हुए वीरचक्र विजेता कैप्टन खजान सिंह के नाम पर स्कूल का नाम करने की मांग ग्रामीण कर रहे थे। बुधवार को जब उपायुक्त स्कूल में दौरा करने पहुंचे तो ग्रामीणों ने यह मांग उनके समाने रखी तो उपायुक्त ने तुरंत प्रभाव से स्कूल का नाम कैप्टन खजान सिंह करने के आदेश जारी कर दिए। उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने बताया कि गांव के गौरव पट्ट पर भी शहीद का नाम लिखवाया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों को समझाया कि मोबाइल फोन और टीवी की बजाय बच्चों को अच्छी किताबें पढ़ने की आदत डालें। उपायुक्त ने स्कूल का निरीक्षण करते हुए खेल मैदान को समतल बनाने और इसमें पौधे लगवाने के आदेश दिए। पंचायती राज के कनिष्ठ अभियंता पवन कुमार को उन्होंने खेल मैदान की तत्काल सफाई शुरू करवाने के लिए कहा। उपायुक्त ने ग्रामीणों की मांग पर जोहड़ की चहारदीवारी बनवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष खेड़ी बूरा से कलियाणा जाने वाली सड़क, गलियों का निर्माण करवाने, पानी की निकासी व अन्य विकास कार्यों की मांग रखी। प्रदीप गोदारा ने कहा कि ग्रामीणों को भी दूषित पानी की निकासी के लिए सोखता गड्ढे बनवाने चाहिए। घरों से बाहर सड़क पर गंदा पानी न आए, इसके लिए ग्रामीण खुद पहल करें। इसके बाद उपायुक्त ने धार्मिक स्थल बाबा सीतानाथ मंदिर में मत्था टेका और यहां के महंत रामनाथ से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, राजेश ढिल्लू, मुख्याध्यापिका संतोष पाहवा, युद्धवीर कादयान, संजय, विद्यानंद, राजेश, विकास, रमेश व संदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed