{"_id":"68eab14556dc9513740d4bce","slug":"khaps-meeting-tomorrow-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-146066-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मुहिम से जोड़ेंगे खापों को, कल संयुक्त रूप से बैठक बुलाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मुहिम से जोड़ेंगे खापों को, कल संयुक्त रूप से बैठक बुलाई गई
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
चरखी दादरी। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने शनिवार को नई अनाज मंडी स्थित किसान भवन में बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता भूतपूर्व अर्धसैनिक बल प्रकोष्ठ के जिला प्रधान अमरजीत चिड़िया ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार सुबह 11 बजे सभी खाप प्रतिनिधियों और जन संगठनों की संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी। इसमें बाजरे की सरकारी खरीद शुरू कराना, जलभराव से खराब फसलों का मुआवजा और डीएपी खाद की पर्याप्त उपलब्धता जैसे तीन मुख्य मुद्दों पर अगली रणनीति तैयार की जाएगी।
एमएसपी किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक जगबीर घसौला ने बताया कि सरकार बाजरे की सरकारी खरीद शुरू नहीं कर रही है। किसानों को फसल ओने-पौने दाम पर बेचनी पड़ रही है।
विज्ञापन
वहीं, डीएपी खाद की भारी किल्लत भी किसानों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। बैठक में खापों और संगठनों को जोड़ने के लिए प्रमुख लोगों से मोबाइल फोन पर संवाद किया गया। इनमें फोगाट खाप के प्रधान सुरेश फोगाट, चिड़िया पंचगांव के राजवीर शास्त्री, घसौला अठगामा के रणबीर, श्योराण खाप के बिजेंद्र बेरला और सांगवान खाप के सोमबीर सांगवान शामिल रहे।
प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी घिकाड़ा ने कहा कि सरकार पिछले 20 दिनों से बाजरे की खरीद पर झूठे दावे कर रही है। बैठक में यादवेंद्र डूडी (जिला संरक्षक), हकीकत पप्पू, राकेश (सरपंच डोहकी), राजेंद्र डागर (ट्रैक्टर यूनियन प्रधान), जगदेव सिंह कलकल (जिला महासचिव), रणबीर मानकावास (पूर्व धरना प्रधान), रमेश कलाली मौजूद रहे।