{"_id":"64496f15ce4238d5f30f2cac","slug":"khapen-and-organizations-will-protest-in-dadri-today-will-reach-jantar-mantar-tomorrow-charkhidadri-news-c-21-1-116698-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: खापें और संगठन आज दादरी में करेंगी प्रदर्शन, कल जंतर-मंतर पहुंचेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: खापें और संगठन आज दादरी में करेंगी प्रदर्शन, कल जंतर-मंतर पहुंचेंगी
विज्ञापन
चरखी दादरी में आयोजित पंचायत को संबोधित करते फौगाट खाप-19 प्रधान बलवंत नंबरदार।
चरखी दादरी। महिला पहलवान यौन शोषण मामले में चरखी दादरी जिले की खापें और संगठन भी उतर आए हैं। बुधवार को बाबा स्वामी दयाल धाम पर आयोजित सर्वसमाज सर्वखाप पंचायत में आगे की रणनीति तैयार की गई। खापों ने फैसला लिया कि सरकार और दिल्ली पुलिस के रवैये के विरोध में वीरवार को शहर में प्रदर्शन किया जाएगा और शुक्रवार को गाड़ियों के काफिले के साथ दिल्ली कूच की जाएगी।
शाम करीब 4 बजे फौगाट खाप-19 की अगुवाई में बाबा स्वामी दयाल धाम पर पंचायत आयोजित की गई। फौगाट खाप प्रधान बलवंत नंबरदार ने उपस्थित सभी को पहले पंचायत के उद्देश्य की जानकारी दी और इसके बाद सुझाव रखने की अपील की। किसान सभा से रणधीर कुंगड़ ने कहा कि इस प्रकरण को लेकर वीरवार सुबह किसान सभा और सीआईटीयू पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी। इस प्रकरण को लेकर दादरी में भी प्रदर्शन किया जाएगा और इसके लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा है।
सांगवान खाप-40 सचिव नरसिंह सांगवान ने कहा कि देश की बेटियों के साथ बहुत गलत हो रहा है। खापों और सभी संगठनों को बेटियों का साथ देने की जरूरत है। उनका साथ न्याय मिलने तक देना है और जल्द से जल्द जंतर-मंतर कूच करनी चाहिए। पूर्व संसदीय सचिव रणसिंह मान ने कहा कि दादरी में कोई प्रदर्शन करने से पहले जंतर-मंतर धरना समिति से बातचीत करनी चाहिए, ताकि ठोस रणनीति के तहत आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सके। पार्षद सतबीर चौहान ने कहा कि ये बहुत गंभीर मसला है और ठोस रणनीति बनाकर बेटियों को न्याय दिलाना पड़ेगा। 16 वक्ताओं के विचार रखने के बाद फौगाट खाप प्रधान बलवंत नंबरदार ने घोषणा करते हुए कहा कि वीरवार को शहर में प्रदर्शन किया जाएगा जबकि शुक्रवार सुबह 9 बजे समसपुर से जंतर-मंतर के लिए कूच किया जाएगा।
विज्ञापन
- इन खापों के पदाधिकारी रहे मौजूद
बुधवार को आयोजित सर्वसमाज सर्वखाप पंचायत में फौगाट खाप, सांगवान खाप, सतगामा खाप, चिड़िया-5, हवेली-12, जाखड़ खाप, श्योराण खाप समेत विभिन्न किसान, कर्मचारी व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
- सीआईटीयू राज्य उपप्रधान ने दिया विवादित बयान
पंचायत में सीआईटीयू राज्य उपप्रधान कमलेश भैरवी ने भाजपा-जजपा नेताओं को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ गलत हरकत करने वालों को छोड़ा नहीं जाना चाहिए। आने वाले समय में भाजपा-जजपा नेताओं को कपड़े उतारकर गांवों से भेजेंगे। उन्होंने कहा कि बेटियों की तरफ उंगली करने वाले का हाथ ही काट देना चाहिए।