फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Khapas of Dadri district will make opposition candidate win

Charkhi Dadri News: विपक्षी प्रत्याशी को जिताएंगी दादरी जिले की खापें

Sun, 05 May 2024 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 05 May 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Khapas of Dadri district will make opposition candidate win
चरखी दादरी में हुई खापों की महापंचायत में गठित कमेटी के निर्णय की जानकारी देते फौगाट खाप प्रधान
चरखी दादरी। बाबा स्वामी दयाल धाम पर रविवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर खापों और विभिन्न संगठनों की महापंचायत में निर्णय लिया कि जो भी प्रत्याशी भाजपा और जजपा प्रत्याशी को शिकस्त देता दिखेगा, उसके पक्ष में मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन

फौगाट खाप-19 की अगुवाई में आयोजित सर्वजातीय एवं सर्वखापीय महापंचायत में 36 बिरादरी के लोगों ने हिस्सा लिया। महापंचायत में महापंचायत की अध्यक्षता फौगाट खाप के प्रधान बलवंत सिंह फौगाट ने की, जबकि संचालन खाप सचिव सुरेश फौगाट ने किया। पंचायत में सभी खापों, संगठनों, सभाओं, मंडलों की एक कमेटी गठित की गई। कमेटी की ओर से सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि तमाम मुद्दों को लेकर 25 मई को लोकसभा चुनाव में भाजपा और जजपा को वोट नहीं देंगे। महापंचायत में यह भी फैसला लिया गया कि भाजपा-जजपा का कोई नेता अगर गांव में सभा आदि करता है तो विरोध के बजाय सभा का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

इन संगठनों ने निभाई सहभागिता

महापंचायत में सांगवान खाप 40, श्योराण खाप 25, हवेली खाप 12, सतगामा खाप, चिड़िया पचगामा खाप, पंवार खाप, जाटू खाप भिवानी, वाल्मीकि सभा, रविदास सभा, धानक समाज, खटीक समाज, ब्राह्मण सभा, सोनी सभा, यादव सभा, किसान सभा, बार एसोसिएशन, सरपंच एसोसिएशन, व्यापार मंडल, सैनी सभा, आढ़ती एसोसिएशन, सब्जी मंडी एसोसिएशन, सर्व कर्मचारी संघ, भारतीय किसान मजदूर यूनियन, पुरानी पेंशन भारतीय समिति, फैम, अन्नदाता किसान यूनियन, काठ मंडी यूनियन, किसान सभा भिवानी, युवा कल्याण संगठन भिवानी, ब्राह्मण खाप 19, सब्जी मंडी यूनियन, ऑटो मार्केट यूनियन, मुस्लिम समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये रहे मौजूद

महापंचायत में बिजेंद्र सांगवान, राजकरण, सरपंच दलबीर गांधी, बिजेंद्र बेरला, राजबीर शास्त्री, ईश्वर, फतेह सिंह, प्रभुराम गोदारा, ओमप्रकाश कलकल, महाबीर सिंह, राजकुमार घिकाड़ा, रामकुमार कादयान, रणधीर सिंह कुंगड़, राजकुमार हड़ोदी व जयभगवान मस्ताना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed