{"_id":"678d54726a2a648ced00a618","slug":"khap-will-run-membership-campaign-in-villages-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-130201-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सर्वजातीय अठगामा खाप गांवों में चलाएगी सदस्यता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सर्वजातीय अठगामा खाप गांवों में चलाएगी सदस्यता अभियान
Mon, 20 Jan 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
गांव घसौला में आयोजित आम सभा में मौजूद खाप के पदाधिकारी।
चरखी दादरी। सर्वजातीय अठगामा खाप घसौला की कार्यकारिणी की बैठक रणबीर सिंह प्रधान की अध्यक्षता में रविवार को गांव घसौला में संपन्न हुई। बैठक में सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान गांव घसौला में चारों पानों में एक-एक सब कमेटी बनाने का सुझाव रखा गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि खाप के संगठन को सुदृढ़ बनाने के लिए आठों गांवों में सदस्य बनाए जाएंगे।
इस दौरान गांव में नशा मुक्ति पर व सामाजिक कुरीतियों डीजे पर रोक, सामाजिक व्यवस्थाओं पर अमल, सरकारी स्कूलों में पढ़ाई परजोर, गांव के युवाओं के सहयोग से लागू करने पर जोर दिया गया। वहीं, खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए अठगामा खाप का प्रतिनिधि मंडल बॉर्डर पर जाएगा। इस दौरान करतार सिंह सचिव, राजीव प्रवक्ता, अतर सिंह, सुखबीर, शिव कुमार, नरेंद्र, जगराम, समुंद्र, रामफल, राजकपूर, राजेंद्र, अजीत सिंह, सुरेंद्र भारद्वाज, रविंद्र ढाका, रामभगत, मातुराम, ओमप्रकाश, धर्मपाल संरक्षक खाप अठगामा, राजेश, दलबीर, सुभाष गोठड़ा आदि मौजूद रहे।