फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Khap took the decision to not allow opening of liquor shops in eight villages and to ban DJ

Charkhi Dadri News: खाप ने लिया आठ गांवों में शराब ठेका न खुलने देने और डीजे पर रोक लगाने का निर्णय

Mon, 28 Apr 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 28 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Khap took the decision to not allow opening of liquor shops in eight villages and to ban DJ
सर्वजातीय अठगामा खाप की पंचायत में मौजूद पदाधिकारी व गांवों के मौजिज लोग। 
चरखी दादरी। सर्वजातीय घसोला अठगामा खाप की पंचायत रविवार को खाप प्रधान रणबीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें खाप के आठों गांवों में शराब ठेका न खुलने देने और डीजे पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा अन्य सामाजिक कुरीतियों पर भी खाप पंचायत में मंथन हुआ।
विज्ञापन


पंचायत में निर्णय लिया गया कि आठों गांवों में फ्लोर व ट्रैक्टरों पर डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन करने पर सामाजिक बहिष्कार के साथ कानूनी व जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी की जा सकती है। इसके अलावा वक्ताओं ने बताया कि आठों गांवों की पंचायतों ने गांव में शराब ठेका न खोलने का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। इसके बाद बाद अगर कोई अवैध रूप से शराब या मादक पदार्थ की बिक्री करता पाया गया तो उस पर भी प्रशासनिक कार्रवाई करवाई जाएगी। इससे संबंधित मांगपत्र उपायुक्त को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत में लव मैरिज व लिव-इन-रिलेशनशिप में भी दोनों तरफ की माता-पिता की सहमति व अन्य कागजात पूरे होने के बाद ही शादी को मान्यता देने की मांग की गई।
पंचायत में धर्मवीर, सूबेदार दयानंद, रणबीर सिंह, शिव कुमार, सुखबीर, सुजीत कुमार, सोमबीर, सचिन, विकास, विनोद, अंकित व राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed