फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Keep an eye on criminals by installing cameras at marked places: IG Mamta

चिह्नित स्थानों पर कैमरे लगाकर रखी जाए अपराधियों पर नजर : आईजी ममता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Keep an eye on criminals by installing cameras at marked places: IG Mamta
चरखी दादरी। आईजी ममता सिंह ने वीरवार को पुलिस विभाग के जिला अधिकारियों की बैठक ली। इसमें कानून व्यवस्था पर चर्चा करने के साथ अपराध की समीक्षा की गई। बैठक में आईजी न जिले की भौगोलिक परिस्थितियों समेत थानों और चौकियों के बारे मे जानकारी ली। आईजी ने चिह्नित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए, ताकि अपराधियों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

आईजी ने बैठक में आपराधिक आंकड़ों की तुलनात्मक समीक्षा की। उन्होंने लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा, उद्घोषित अपराधी, बेल जंपर, मोस्ट वांटेड और आपराधिक गिरोह में शामिल दोषियों की धरपकड़ के लिए की गई कार्रवाई की जानकारी हासिल की। इसके अलावा आईजी ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दोषियों की संपत्ति को अटैच करने की कार्रवाई, शस्त्र लाइसेंसों का विश्लेषण के साथ दर्ज आपराधिक मामलों में की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की।
विज्ञापन

आईजी ने कहा कि पुलिस को अनुसंधान के दौरान नई तकनीकों का प्रयोग करना चाहिए। साक्ष्य एकत्रित करने के लिए आधुनिक तकनीकी साधनों का प्रयोग करें ताकि अदालत में ठोस व पुख्ता सबूत पेश किए जा सके जिससे कि अपराधी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि अनुसंधान के दौरान मामले की हर पहलू से जांच करें। इसके अतिरिक्त कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व अन्य सामान्य ड्यूटियों के दौरान भी आधुनिक तकनीकों का प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर वांछित, अति वांछित अपराधियों, पीओ व बेल जंपर को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया जाए। पीओ अथवा मोस्ट वांटेड को पकड़ने वाली पुलिस टीम को उचित इनाम देकर सम्मानित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी ने सदर थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
चरखी दादरी। रोहतक रेंज आईजी ममता सिंह ने वीरवार को सदर थाने का निरीक्षण किया। उनके साथ एसपी दीपक गहलावत और डीएसपी रामसिंह बिश्नोई भी मौजूद रहे। आईजी ने थाना भवन, रिकॉर्ड, सीसीटीएनएस एवं कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क के प्रबंधों का भी जायजा लिया।
इससे पहले पुलिस गार्द ने थाना परिसर पहुंचने पर आईजी को सलामी दी। निरीक्षण के दौरान आईजी ममता सिंह ने थाना प्रबंधक के कार्यालय और हवालात का भी जायजा लिया। आईजी ने थाना मोहरर को रिकॉर्ड दुरुस्त रखने की हिदायत दी। उन्होंने थाने में तैनात अनुसंधानकर्ताओं को अभियोग में प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए और लंबित अभियोगों का अति शीघ्र निपटारा करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि सदर थाने में पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति से सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए और प्रत्येक फरियादी की सुनवाई हो। हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की गहनता से जांच करके नियमानुसार कार्रवाई की जाए। मालखाने के निरीक्षण के दौरान मदों का रख रखाव ठीक प्रकार से पाया गया जिस पर आईजी ने मालखाना मोहरर ईएचसी आनंद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed