फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Kanheti crushed Nuna Majra 2-0 in football match

Charkhi Dadri News: फुटबाल मैच में कन्हेटी ने नूना माजरा को 2-0 से रौंदा

Sun, 26 Feb 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 26 Feb 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Kanheti crushed Nuna Majra 2-0 in football match
कन्हेटी में आयोजित फुटबाल स्पर्धा के दौरान खिलाड़ियों से परिचय पाते पूर्व विधायक राजदीप फौगाट।
चरखी दादरी। शहीद महाबीर सिंह की स्मृति में कन्हेटी गांव में पंचायती फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजदीप फौगाट ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय किया और उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

स्पर्धा में पहला र्क्वाटर फाइनल खेड़ी तलवाना और अजीतपुरा के बीच खेला गया। इस मुकाबले में खेड़ी तलवाना 2-0 से विजय रहा। इसी प्रकार दूसरा क्वार्टर फाइनल शहीद महाबीर सिंह युवा क्लब कन्हेटी व नूना माजरा की टीम के बीच हुआ। शहीद महाबीर सिंह युवा क्लब कन्हेटी ने 2-0 के अंतर से मैच अपने नाम किया। लोवा खुर्द और उन्हानी का मैच खासा रोमाचंक रहा। इसमें लोवा खुर्द की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में जीत हासिल की। इसी तरह एक अन्य मैच पुरखाश व करोथा के बीच खेला गया और पेनल्टी शूटआउट के जरिये पुरखाश ने यह मुकाबला जीता।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजदीप फौगाट ने युवाओं को कठिन परिस्थिति का डटकर सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में अक्सर हमारे सामने मुश्किल हालात व कठिन समय आता है लेकिन उसमें विजेता वही बनता है जो अपने हृदय को एकाग्रचित रखते हुए परिस्थितियों के अनुसार कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विनोद मोड़ी, रमेश वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि अजय धवन, बीडीसी मेंबर सुमनलता, पूर्व सरपंच नरेश, पूर्व सरपंच मंसाराम, विकास धवन, जिला फुटबाल एसोसिएशन प्रधान सुरमिल, चरण सिंह, कैप्टन बसंत कौशिक, शमशेर, सत्तू पहलवान व सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed