फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Kaluwala Club and Khudana team won

Charkhi Dadri News: कालुवाला क्लब और खुडाना की टीम जीती

Wed, 17 Apr 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 17 Apr 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Kaluwala Club and Khudana team won
बाढड़ा के कालूवाला खेल स्टेडियम में क्रिकेट लीग के समापन पर मौजूद खिलाड़ी।
बाढड़ा। गांव कालूवाला खेल स्टेडियम में आयोजित प्राइमरी क्रिकेट लीग में मंगलवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें कालूवाला क्लब के लड़कों की टीम और लड़कियों के वर्ग में खुडाना महेंद्रगढ़ की टीम विजेता बनी। विजेता टीमों को समाजसेवी अनिल सांगवान ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कालूवाला खेल स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट लीग के अंतिम दिन स्टेडियम कालूवाला टीम का मुकाबला दादा दोहला क्लब से हुआ। इसमें कालूवाला क्लब ने पहले बल्लेबाजी कर 12 ओवर में 176 रन बनाए जिसके जवाब में दोहला क्रिकेट टीम 141 रन ही बना पाई।
विज्ञापन




लड़कियों के फाइनल मैच में खुडाना महेंद्रगढ़ की टीम ने काकड़ोली सरदारा स्कूल की टीम को हराया। लीग के समापन पर केसीपीएल के प्रबंध निदेशक अनिल सांगवान ने विजेताओं को क्रिकेट किट देकर हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। समापन समारोह में प्राचार्य अशोक कुमार, प्राचार्य सुरेंद्र सिंह, सरपंच रणवीर रोहिल्ला, राजेश श्योराण, राजवीर डोहका, भूपेंद्र डीपीई, सतीश, मनीष, सुरेंद्र, प्रवक्ता विद्यानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed