फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Kabaddi player death case: Grandfather died by swallowing poison for not taking action against the accused

कबड्डी खिलाड़ी मौत मामला : आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर दादा ने जहर निगलकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi player death case: Grandfather died by swallowing poison for not taking action against the accused
सावंत सिंह। फाइल फोटो - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। डाढ़ी बाना के तालाब में 29 सितंबर को मृत मिली कबड्डी खिलाड़ी प्रीति के दादा सावंत सिंह ने मामले में कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर बुधवार सुबह जहर निगल लिया। एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे जयप्रकाश ने उसकी बेटी मौत मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस को सावंत सिंह का सुुसाइड नोट भी सौंपा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि डाढ़ी बाना निवासी प्रीति (16) कबड्डी खिलाड़ी थी और वह इसी साल 27 सितंबर की रात को घर से लापता हुई थी। इसके बाद 29 सितंबर को उसका शव गांव के जोहड़ में मिला था। मृतका के परिजनों ने उस दौरान चार युवकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी, जबकि एक आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया था। मृतका के पिता जयप्रकाश ने बताया कि इस मामले में उनके परिवार को आरोपी पक्ष की तरफ से धमकी मिल रही है जबकि पुलिस भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इससे उनका परिवार सदमे में है। इसके चलते सुबह उसके पिता सावंत सिंह ने घर पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर वे परिजनों के साथ पिता सावंत सिंह को एक निजी अस्पताल में लेकर आया। वहां उपचार के दौरान उसके पिता की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल ले आई। जयप्रकाश ने इस संबंध में झोझूकलां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह को शिकायत दी।
विज्ञापन

यह लिखा सुसाइड नोट में
सुसाइड नोट में मृतक सावंत ने लिखा है कि स्टेडियम में अभ्यास करवाने वाले कोच ने उसकी पोती को गलत लाइन में धकेल दिया। पुलिस ने भी इस मामले में कार्रवाई नहीं की। बार-बार पुलिस थाने और अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई और वो खुलेआम घूम रहे हैं। इन बातों से दुखी होकर मैं जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए को ट्रांसफर की जा चुकी है प्रीति की फाइल
झोझूकला थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि कबड्डी खिलाड़ी प्रीति की मौत मामले की फाइल एक सप्ताह पहले ही सीआईए को ट्रांसफर की जा चुकी है। बता दें कि तत्कालीन एसपी विनोद कुमार ने इस मामले में जांच के लिए एसआईटी गठित की थी।

वर्जन::
मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवा दिया गया है। इस संबंध में मृतक के बेटे ने हमें शिकायत दी है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करेगी और पहले वाले मामले में किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही उजागर हुई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
देशराज, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed