{"_id":"6755e7868d00a67e7806e127","slug":"jumped-red-light-police-team-chased-car-driver-escaped-from-the-streets-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-127646-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कार चालक ने जंप की रेड लाइट, पुलिस टीम ने पीछा किया, गलियों से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कार चालक ने जंप की रेड लाइट, पुलिस टीम ने पीछा किया, गलियों से फरार
Mon, 09 Dec 2024 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
रावलधी चौक नाका पर वाहन को रुकवाकर तलाशी लेती पुलिस टीम।
चरखी दादरी। शहर के रावलधी चौक पर एक कार चालक ने रविवार दोपहर रेड लाइट जंप की। उसके बाद सामने आए पुलिसकर्मियों को देखकर गति बढ़ाकर वाहन सहित भाग गया। पुलिस टीम ने बाइक पर दो किलोमीटर की दूरी तय कर सभी गलियां खंगालीं, लेकिन, कार और चालक का सुराग नहीं लग पाया। पुलिस जवानों की मानें तो कार पर अस्थायी नंबर था।
यह घटनाक्रम रविवार दोपहर 1:15 बजे का है। रावलधी चौक नाके पर हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र की अगुवाई में तीन पुलिस जवान तैनात थे। तीनों जवान बैरिकेड के पास खड़े थे। रेड लाइट होने की वजह से रोहतक की तरफ से आने वाले वाहन चालक रुके हुए थे। उसी दौरान एक सफेद रंग की कार का चालक आया और रेड लाट जंप कर दी।
उसे रेड लाइट जंप करते देख बैरिकेड के समीप खड़े पुलिसकर्मी सड़क पर गाड़ी की तरफ आए, लेकिन, चालक ने गति बढ़ाई और कट मारकर वहां से रोहतक फाटक की तरफ फरार हो गया। एक पुलिस जवान ने वीटी की जबकि हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र ने अपनी बाइक स्टार्ट की और एक पुलिस जवान को पीछे बैठाकर रोहतक फाटक का रुख कर लिया।
विज्ञापन
उन्होंने बाइक पर डीसी आवास तक कार चालक की तलाश की, लेकिन, सुराग नहीं लगा। इसके बाद पेट्रोल पंप के सामने से बाइक मोड़ी और चंपापुरी क्षेत्र की सभी गलियों में नजरें दौड़ाकर वापस नाके तक पहुंचे। हालांकि, उन्हें कार चालक कहीं नजर नहीं आया।
ट्रैफिक लाइटों की चल रही टेस्टिंग, पुलिस को अभी नहीं हुई सुपुर्द
शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगाई जानी हैं। बाहरी क्षेत्रों के सभी चौराहों पर लाइटें लग चुकी हैं। उनकी टेस्टिंग चल रही है। अभी इसमें करीब एक माह का समय और लगेगा। उसके बाद नगर परिषद की ओर से यह लाइटें ट्रैफिक पुलिस को सुपुर्द की जाएंगी।