फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   jjp will make 5 lakh members in state

प्रदेश में 5 लाख नए सदस्य बनाएगी जजपा : अजय

Mon, 16 Jun 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 16 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
jjp will make 5 lakh members in state
चरखी दादरी में आयोजित सदस्यता अ​भियान आगाज कार्यक्रम में ​शिरकत करने पहुंचे अजय चौटाला,दादरी जि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। भाजपा के अत्याचार और कांग्रेस के दबाव की राजनीति से प्रदेश की जनता बेहाल है। सत्ता की बागडोर सही हाथों में सौंपने के लिए जजपा ही जनता के पास एकमात्र विकल्प है। ये बातें जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद डाॅ. अजय सिंह चौटाला ने कहीं। वह रविवार को सदस्यता अभियान का आगाज करने चरखी दादरी पहुंचे। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश में पार्टी 5 लाख नए सदस्य बनाएगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भिवानी व दादरी उनकी कर्मभूमि है। इसलिए जजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के लिए इसी क्षेत्र को चुना है। उन्होंने कहा कि हमने अनेक परिवर्तन देखे हैं। अब प्रदेश से जनविरोधी सरकार को बेदखल करने के लिए पूरे संकल्प से काम करना है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने वार्ड व गली गांव में एक-एक पुराने कार्यकर्ताओं व नए युवाओं को संगठन में शामिल करें। समय आने पर सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन

अजय चौटाला ने कहा कि समर्पित व्यक्तियों को ही पार्टी का सदस्य बनाया जाए और घर-घर पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई जाए। पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर एक सखी बूथ और 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल लाठी के बलबूते पर देश व प्रदेश में राज करना चाहती है, लेकिन, देवीलाल के अनुयायी सत्ता परिवर्तन तो बहुत छोटी बात है, राजशाही को उखाड़ फेंकने में सक्षम हैं। केंद्र व प्रदेश की सरकारें पिछले 11 साल से केवल झूठे सपने दिखाकर सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर रही है।
जजपा के राष्ट्रीय महासचिव राजदीप फोगाट व जजपा प्रदेश कार्यालय सचिव रविंद्र सांगवान ने कहा कि पार्टी ने जिला और हलका अध्यक्ष नियुक्ति कर दिए हैं। अब पार्टी जल्दी ही अपना जिला व हलका स्तर पर संगठन बनाएगी।

सदस्यता अभियान आगाज कार्यक्रम में प्रदेश किसान सैल अध्यक्ष नरेश द्वारका, दादरी जिला अध्यक्ष व पार्षद रविंद्र सांगवान, जिला प्रभारी ऋषिपाल उमरवास, प्रदेश संगठन सचिव राजेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सज्जन बलाली, राजेश समसपुर, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हुई व बाढड़ा हलका अध्यक्ष विजय श्योराण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed