फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   jila first in state in ullas

Charkhi Dadri News: नवभारत साक्षरता कार्यक्रम उल्लास में प्रदेश में जिले का पहला स्थान

Sun, 27 Jul 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 27 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
jila first in state in ullas
उल्लास कार्यक्रम के तहत पंजीकृत लर्नर्स को पढ़ाते शिक्षक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए जा रहे उल्लास कार्यक्रम में चरखी दादरी जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि लर्नर्स के सबसे अधिक पंजीकरण करने पर हासिल हुई है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसका श्रेय सर्वेयरों और वॉलंटरी शिक्षकों के सामूहिक प्रयास को जाता है।
उल्लास कार्यक्रम का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों को साक्षर बनाना है। ताकि, वे समाज में साक्षर नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभा सकें। चरखी दादरी जिले ने इस दिशा में अनुकरणीय कार्य करते हुए सितंबर माह में प्रस्तावित उल्लास परीक्षा के लिए 98 प्रतिशत लर्नर्स का पंजीकरण कर रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन

उल्लास जिला कोऑर्डिनेटर हरपाल आर्य ने बताया कि पिछली उल्लास परीक्षा में भी जिला हरियाणा प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा था। इस बार पूरी टीम ने मिलकर न केवल पिछली उपलब्धियों को दोहराया, बल्कि, उससे आगे बढ़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र नारा ने सभी खंडों के समन्वयकों, सर्वेयरों और फील्ड में कार्यरत शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि टीम भावना, मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम है। साथ ही उन्होंने शेष लक्ष्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। ताकि, परीक्षा से पूर्व सौ प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed