{"_id":"6322089218a25d6807293c0a","slug":"jhojhukalan-water-house-will-be-renovated-with-4-75-crores-another-boosting-station-will-also-be-built-charkhidadri-news-hsr641906668","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.75 करोड़ से झोझूकलां जलघर का होगा जीर्णोद्धार, एक और बूस्टिंग स्टेशन भी बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4.75 करोड़ से झोझूकलां जलघर का होगा जीर्णोद्धार, एक और बूस्टिंग स्टेशन भी बनेगा
विज्ञापन
चरखी दादरी। झोझूकलां क्षेत्र के लोगों को पेयजल समस्या से जल्द निजात मिलेगी। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने धरातल पर कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत एक तरफ जहां जलघर की मरम्मत करवाई जाएगी तो दूसरी और जलघर परिसर में बूस्टिंग स्टेशन भी बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर 4.75 करोड़ रुपये लागत आएगी और जल्द ही यह प्रोजेक्ट पूरा करने का अधिकारी दम भर रहे हैं।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से कस्बा झोझूकलां में चार करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से जलघर की मरम्मत और सुधार का कार्य करवाया जा रहा है। एक्सईएन रमेशचंद्र गौड़ ने जलघर का निरीक्षण किया और स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दरअसल झोझूकलां जलघर का जीर्णोद्धार कराने की लंबे समय से दरकार थी। ग्रामीण कई बार इस मांग को अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों के समक्ष उठा चुके थे और अब जाकर यह मांग परवान चढ़ी है। करीब पौने पांच करोड़ का बजट यहां खर्च किया जाएगा और इसके बाद ग्रामीणों को लो-प्रेशर आपूर्ति व पेयजल संकट से राहत मिलेगी। इतना ही नहीं जलघर की मरम्मत होने के बाद पानी की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। एक्सईएन रमेशचंद्र गौड़ का कहना है कि जल्द ही इस योजना को सिरे चढ़ा दिया जाएगा और इसके लिए तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन
2900 मीटर में आठ इंची तो 3700 मीटर में डलेगी दस इंची लाइन
एक्सईएन ने बताया कि इस जलघर से 2900 मीटर लंबी आठ इंची और 3700 मीटर लंबी दस इंची पाइप लाइन बिछाई जाएगी। एक नए बूस्टिंग स्टेशन का यहां निर्माण होगा जबकि पुराने की मरम्मत करवाई जाएगी। जलघर में एक एसएस टैंक, एक हाई लेवल टैंक, फिल्टर बेड, क्लियर वाटर टैंक, पंपिंग मशीनरी व चहारदीवारी का भी निर्माण होगा।
20 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ
कार्यकारी अभियंता ने बताया कि जलघर का काम होने से झोझू कस्बा की लगभग बीस हजार आबादी को फायदा होगा। अगले साल में इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। इस कार्य पर करीब चार करोड़ 75 लाख की राशि खर्च होगी।