{"_id":"68826e898099276bea066c02","slug":"jhojhukalan-in-mahagram-plan-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-141292-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: महाग्राम योजना में शामिल होगा झोझूकलां, बाढड़ा में बनेगी नई अनाज मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: महाग्राम योजना में शामिल होगा झोझूकलां, बाढड़ा में बनेगी नई अनाज मंडी
Thu, 24 Jul 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
झोझूकलां में आयोजित रैली में बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए घोषणाएं करते मुख्यमंत्री नायब सिंह
फोटो 17
झोझूकलां में आयोजित रैली में बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए घोषणाएं करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। संवाद
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र का विकास करने के लिए खोला पिटारा, कई अहम घोषणाएं होने से लोगों में खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बाढड़ा/झोझूकलां। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने झोझूकलां में आयोजित विकास रैली में बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए घोषणाओं का पिटारा खोला। उन्होंने मकानों के ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तारों को सरकारी खर्च पर स्थानांतरित करने के लिए 3 करोड़ का बजट देने की घोषणा की।
इसके अलावा, बाढड़ा में भूमि उपलब्ध होने पर नई अनाज मंडी और गांव हड़ौदा में फिजिबिलिटी (व्यवहार्यता) चेक कराने के बाद सब्जी मंडी का निर्माण कराने का भी भरोसा दिलाया। साथ ही, गांव झोंझूकलां को महाग्राम योजना में शामिल करने की घोषणा की।
नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि बाढड़ा विधानसभा में कुछ गांवों की चकबंदी बकाया है, उन गांवों की चकबंदी का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके अलावा, गांव पातुवास में भूमि उपलब्ध होने पर पशु चिकित्सालय बनवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाढड़ा को बिजली डिविजन का दर्जा दिया जाएगा। बिजली कार्यालय का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने 3 करोड़ रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि फिजिबिलिटी चेक करवाकर बाढड़ा पब्लिक हेल्थ की सब डिविजन को डिवीजन का दर्जा दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मंच संचालन जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने किया जबकि पूर्व विधायक सुरेंद्र कमांडो, जिला परिषद चेयरमैन मनदीप डालावास, पूर्व चेयरमैन बबीता फोगाट व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दांगी ने अपने विचार रखे।
रैली में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र पूनिया, जिला महामंत्री रविंद्र शिलगर व राष्ट्रदीप परमार, डाॅ. अजय शर्मा भांडवा व विजय खोरड़ा, रामभगत आदि मौजूद रहे।
- दादरी-कलियाणा मार्ग होगा फोरलेन
मुख्यमंत्री ने कलियाणा से दादरी सड़क को चार-लेन करने की घोषणा करते हुए कहा कि इसकी फिजिबिलिटी चेक करवाकर इस कार्य को किया जाएगा। झोझूकलां को उप तहसील का दर्जा देने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में सरकार की ओर से गठित कमेटी को आवेदन किया जाए। इसके अलावा, फिजिबिलिटी चेक करवाकर बाढड़ा में फायर स्टेशन स्थापित किया जाएगा। महराणा व ढाणी फोगाट में सरकारी स्कूलों को बारहवीं तक अपग्रेड किया जाएगा।
- 21 करोड़ से होगी सड़कों की मरम्मत
नायब सिंह सैनी ने सड़क तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए घोषणा करते हुए कहा कि बाढड़ा विधानसभा में 311.20 किलोमीटर की 100 सड़कें, जो डीएलपी अवधि में हैं, उन्हें संबंधित एजेंसी के माध्यम से ठीक करवाया जाएगा। इसके अलावा, पीडब्ल्यूडी की 48.31 किलोमीटर की 12 सड़कों की मरम्मत के लिए 20.40 करोड़ रुपये की घोषणा की। बाढडा क्षेत्र में मार्केटिंग बोर्ड की 13.80 किलोमीटर की पांच सड़कों की भी विशेष मरम्मत करवाई जाएगी। साथ ही, 11.70 किलोमीटर की 3 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 1.19 करोड़ रुपये की घोषणा की।
- कारीरूपा में आईटीआई की तलाशी जाएंगी संभावना
सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि कारीरूपा में फिजिबिलिटी चेक करवाकर यहां आईटीआई खोली जाएगी। बाढड़ा विधानसभा में गांवों के कच्चे रास्तों का निर्माण करने के लिए 5 करोड़ रुपये और इस विधानसभा क्षेत्र के गांवों के विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये की घोषणा की।