{"_id":"67cb3750ce9124d32907b688","slug":"jhajjar-stf-caught-a-young-man-travelling-in-a-car-recovered-three-pistols-one-magazine-and-four-cartridges-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-132926-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: झज्जर एसटीएफ ने कार सवार युवक को दबोचा, तीन पिस्टल, एक मैगजीन और चार कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: झज्जर एसटीएफ ने कार सवार युवक को दबोचा, तीन पिस्टल, एक मैगजीन और चार कारतूस बरामद
Fri, 07 Mar 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
झज्जर एसटीएफ की गिरफ्त में अवैध हथियार समेत पकड़ा गया आरोपी।
चरखी दादरी। झज्जर एसटीएफ ने मोरवाला बस अड्डे से एक कार सवार युवक को अवैध हथियार रखने पर गिरफ्तार किया है। रोहतक के भाली आनंदपुर गांव निवासी आरोपी मनीश की जेब और कार से तीन पिस्टल, एक मैगजीन और चार कारतूस बरामद हुए। उसके खिलाफ दादरी सदर थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि एसटीएफ झज्जर यूनिट टीम में शामिल एएसआई नरेंद्र व विकास समेत हेड कांस्टेबल सोमबीर व सिपाही सचिन मोस्टवांटेड अपराधी की तलाश में गांव मोरवाला के पास मौजूद थे। उसी समय सूचना मिली कि कार सवार एक युवक अवैध हथियार लिए मोरवाला से आगे बिगोवा मोड़ पर खड़ा है। सूचना के आधार पर एसटीएफ बिगोवा मोड़ पर पहुंची और कार सवार युवक को काबू कर लिया।
पूछताछ करने पर उक्त युवक ने अपनी पहचान रोहतक के भाली आनंदपुर गांव निवासी मनीष पुत्र मेघनाथ के रूप में बताई। तलाशी लेने पर पैंट की एक जेब से पिस्टल जबकि दूसरी से खाली मैगजीन बरामद हुई। वहीं, पिस्टल में चार कारतूस लोड मिले। इतना ही नहीं, कार की सीट के नीचे से बरामद पॉलिथीन से दो खाली पिस्टल बरामद हुईं।
विज्ञापन
इसके तुरंत बाद एसटीएफ ने आरोपी को काबू कर लिया जबकि उससे बरामद कार, तीन पिस्टल, एक मैगजीन और चार कारतूस को जब्त कर लिया। एसटीएफ की तहरीर पर दादरी सदर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।