फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Jewellery worth lakhs of rupees stolen from a jewellery showroom in Badhra; angry traders stage protest

Charkhi Dadri News: बाढड़ा में ज्वेलरी शोरूम का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण चुराए, गुस्साए व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 17 Dec 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 17 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth lakhs of rupees stolen from a jewellery showroom in Badhra; angry traders stage protest
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे चोर।  - फोटो : 1
बाढड़ा। जेवली रोड स्थित बालाजी ज्वेलर्स नामक शोरूम का सोमवार देर रात करीब छह युवकों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण चुरा लिए। पीड़ित दुकानदार ने घटना की शिकायत पुलिस को दी है। बालाजी ज्वेलर्स के संचालक अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह जब वह शोरूम पर आया तो यहां का ताला टूटा हुआ था। पुलिस को सूचित कर अंदर जाकर देखा तो यहां से 14.500 किलोग्राम चांदी व 23 ग्राम सोने से बने आभूषण गायब थे। जिनकी कीमत करीब 30 से 35 लाख रुपये है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम ने चोरों का सुराग लगाने के लिए सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। वहीं दोपहर बाद व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर रोष प्रकट करते हुए थाना प्रभारी के साथ पंचायत में घटना की निंदा की। पुलिस ने एक सप्ताह में चोरों का सुराग लगाने का भरोसा दिया है। वहीं सरपंच प्रतिनिधि राजेश श्योराण, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुंदरपाल, पूर्व अध्यक्ष संदीप सिंटी, पूर्व चेयरमैन सुनील शर्मा ने 10 दिनों का समय देते हुए चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर चोरी किए गए आभूषण बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन

-व्यापारियों ने सुरक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन
बैठक के बाद सभी व्यापारियों ने मुख्य चौक से उपमंडल कार्यालय तक पैदल रोष प्रदर्शन कर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। दुकानदारों ने कहा कि सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। चोरी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कस्बे के मुख्य चौक पर बढि़या गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं और पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीन टीमें की गठित
एसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी की अध्यक्षता में टीम जांच में जुटी हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और तीन टीमें जांच में जुट गई हैं। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है।

ये रहे मौजूद
इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष सुंदरपाल, पंचायत समिति उपाध्यक्ष सतीश भांडवा, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप सिंटी, भाकियू अध्यक्ष बलजीत हंसावास, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष बलजीत हंसावास, मुकेश जेवली, पूर्व चेयरमैन सुनील शर्मा, भूप सिंह जांगड़ा, जयवीर काकड़ौली, कृष्ण हंसावास, नरेश श्योराण आदि भी मौजूद रहे।

एक रोज पहले झोझू में हुई थी वारदात
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि रविवार देर रात को अज्ञात चोरों ने कस्बा झोझू कलां में बस अड्डे के समीप चार दुकानों को निशाना बनाया था। इन दुकानों से भी चोर लाखों रुपये की नकदी व सामान चुरा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed