{"_id":"6769b59a07233b2be70d1434","slug":"jcb-on-encroachment-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-128616-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अवैध मीट मार्केट पर चली जेसीबी, 20 खोखे हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अवैध मीट मार्केट पर चली जेसीबी, 20 खोखे हटाए
Tue, 24 Dec 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप अतिक्रमण हटाती जेसीबी व मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। जिला प्रशासन के आदेश पर नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार दोपहर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। महेंद्रगढ़ चुंगी से चिड़िया मोड़ की तरफ जाने वाले मुख्यमार्ग पर करीब ढाई घंटे अभियान चला। इसके तहत अवैध मीट मार्केट में कार्रवाई की गई। पुलिस फोर्स की मौजूदगी से अतिक्रमणकारी विरोध नहीं कर सके।
महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप एनएच-334 बी पर लंबे समय से अवैध मीट मार्केट है। यहां लोगों ने सड़क किनारे सरकारी जमीन पर टिन शेड से बने खोखे रखे हैं। यहां पर सुबह से शाम तक मीट मार्केट चलता है। स्थानीय लोग कई दफा इसकी शिकायत कर चुके हैं। लंबी समय अवधि के बाद प्रशासन और नगर परिषद ने इन पर संज्ञान लिया।
सोमवार दोपहर 12 बजे नगर परिषद ईओ राजेश वर्मा के निर्देशानुसार और एमई की अगुवाई में नगर परिषद टीम पुलिस फोर्स व जेसीबी साथ लेकर महेंद्रगढ़ चुंगी पर पहुंची। यहां टीम के निर्देशानुसार जेसीबी से एक-एक कर 20 टिन शेड के खोखे हटाए गए। एक बार कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन, पुलिस टीम की सख्ती के चलते वे चुप्पी साध गए। नगर परिषद अधिकारियों का तर्क है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निर्विरोध चली और दोपहर ढाई बजे तक चलाए गए अभियान के तहत 20 खोखे हटाए गए। अधिकारियों का दावा है कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
पहले दिए जा चुके नोटिस : नगर परिषद अधिकारियों से जब कार्रवाई को लेकर बातचीत की गई तो उन्होंने बताया नगर परिषद की ओर से नोटिस पहले ही दिए जा चुके हैं। जिला प्रशासन के आदेश का पालन करते हुए सोमवार का पुलिस सहयोग से कार्रवाई की गई।