फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Jatela Dham conveyed a message of environmental conservation by planting one lakh Tulsi saplings.

Charkhi Dadri News: जटेला धाम ने एक लाख तुलसी के पौधे लगा पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Sun, 13 Sep 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 13 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Jatela Dham conveyed a message of environmental conservation by planting one lakh Tulsi saplings.
कैबिनेट मंत्री को सम्मानित करते हुए सदस्य। - फोटो : 1
चरखी दादरी। गांव माजरा स्थित जटेला धाम में संत नितानंद के 227वें निर्वाणोत्सव के अवसर पर आयोजित तुलसी रोपण अभियान ने नया रिकॉर्ड कायम किया। जटेला धाम की एप के माध्यम से दोपहर 3 बजे तक एक लाख तुलसी के पौधे रोपने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने तुलसी के पौधे लेकर उनके संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कहा कि महंत राजेंद्र दास की रहनुमाई में पर्यावरण संरक्षण और नशे के खिलाफ बड़ी मुहिम चल रही है।
विज्ञापन

जटेला धाम संत नितानंद की शिक्षाओं के अनुरूप मानवता को सन्मार्ग दिखा रहा है। उन्होंने स्वामी नितानंद आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्थान के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। मंच संचालन हरियाणवी आशु कवि सत्यवीर नाहड़िया और प्रो. यशवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने जटेला धाम को पर्यावरण संरक्षण का पर्याय बताते हुए साध संगत के साथ आध्यात्मिक भजन साझा किया। संत समाज के प्रतिनिधियों ने भी तुलसी संरक्षण को पर्यावरण बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
जटेला धाम पर्यावरण संरक्षण का प्रमुख केंद्र : गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है। संत राजेंद्र दास के प्रयासों से जटेला धाम पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का प्रमुख केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि तुलसी रोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के लोगों तक पहुंचा है।
नशा हरियाणा की गंभीर समस्या है और इसके खिलाफ भी जटेला धाम द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।
ये रहे मौजूद : कार्यक्रम में विज्ञानानंद सरस्वती, स्वामी अमरानंद महाराज, दयानंद सरस्वती, विजेंद्र दास महाराज, रामानंद महाराज सहित संत समाज के अनेक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई और मंगल आरती के साथ समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed