{"_id":"68f14a1d2307243b4e0b99f9","slug":"jan-vikas-samaroh-today-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-146337-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जन विश्वास-जन विकास समारोह लघु सचिवालय में आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जन विश्वास-जन विकास समारोह लघु सचिवालय में आज
Fri, 17 Oct 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
- सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा होंगे मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। प्रदेश सरकार के तीसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में जन विश्वास-जन विकास समारोह का आयोजन शुक्रवार को लघु सचिवालय में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त मुनीश नागपाल ने बताया कि जिलास्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा शिरकत करेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन पंचकूला में किया जाएगा। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल होंगे। इस राज्यस्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में किया जाएगा।