फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   jalghar full with water

Charkhi Dadri News: नहरों में 16 दिन चला 900 क्यूसेक पानी

Tue, 01 Jul 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 01 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
jalghar full with water
पानी से लबालब शहर के चंपापुरी जलघर का भंडारण टैंक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। इस बार नहरी पानी पर्याप्त मात्रा में मिलने से सभी जलघर भरे गए हैं। जिले की नहरों में गत 12 जून को पानी पहुंचा था और 16 दिन तक 900 क्यूसेक पानी चला। इसका फायदा यह हुआ कि जिले के सभी जलघरों के भंडारण टैंक पानी से लबालब हो गए और अगले दो सप्ताह तक आसानी से पेयजल आपूर्ति की जा सकेगी।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने गर्मी सीजन को देखते हुए जलघरों व तालाबों में पानी डलवा दिया है। अब आगे अगर मानसून की बारिश बीच-बीच में होती रही तो पेयजल संकट भी इतना परेशान नहीं करेगा। पानी की खपत कम हो जाएगी। तालाब तो बारिश के पानी से अपने आप भर जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, जिले को पिछली बार 580 क्यूसेक पानी मिला था। इस बार 900 क्यूसेक पानी मिला। इससे जलघरों में पानी की पूर्ति हो गई। इस बार खरीफ की फसलों के लिए भी किसानों को नहरी पानी की इतनी जरूरत नहीं रही। बीच में कुछ दिन पहले बारिश भी हो चुकी है। इस समय शहर में नियमित रूप से एक दिन छोड़कर पेयजल आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति का कोई निश्चित समय नहीं होने से लोगों को पानी नहीं मिल पाता है। विभाग सुबह चार बजे से पहले आपूर्ति शुरू कर देता है, जिससे इतनी जल्दी 60 प्रतिशत नल खुले होने की वजह से पानी खुला बहने से पानी की बर्बादी होती है। विभाग रात साढ़े 10 बजे भी कई कॉलोनियों में आपूर्ति कर रहा है। यह समय भी आम जनजीवन के लिए अनुकूल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed