फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Jaagte Raho Bharat Yatra against sexual violence against women was welcomed in Dadri

Charkhi Dadri News: महिला यौन हिंसा के विरुद्ध जागते रहो भारत यात्रा का दादरी में हुआ स्वागत

Tue, 20 May 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 20 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Jaagte Raho Bharat Yatra against sexual violence against women was welcomed in Dadri
चरखी दादरी नगर में पहुंची जागते रहो भारत यात्रा। 
चरखी दादरी। जागते रहो भारत यात्रा उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सोमवार को चरखी दादरी पहुंची। यात्री दल के सदस्य एवं हरियाणा योग आयोग के पूर्व रजिस्ट्रार हरिश्चंद्र के आकस्मिक निधन पर यात्रा स्थगित की गई है।
विज्ञापन

यात्रा संयोजक राजेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास मंडल के उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र के निधन के कारण 72 दिन के बाद यात्रा दो सप्ताह के लिए स्थगित की गई है। उन्होंने कहा कि महिला यौन हिंसा के अमानवीय कृत्य की पीड़ा से उपजे अभियान का नाम जागते रहो भारत यात्रा है।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह ने कहा कि महिला की अस्मिता का विषय इतना गंभीर है कि सरकार और समाज को मिलकर इस चुनौती से निपटना होगा। पुलिस तंत्र पर अविश्वास और दबंग अपराधी से मिलने वाली धमकियों के कारण बड़ी संख्या में रिपोर्ट भी दर्ज नहीं होती। इसलिए शासन और समाज को जगाने का नाम जागते रहो भारत यात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण विकास मंडल हरियाणा, गांधियन सोसायटी ट्रस्ट दिल्ली, इनरव्हील क्लब माउंट आबू और राष्ट्रीय युवा योजना ने मिलकर देश भर में जन जागरण यात्रा करने का निश्चय किया। यह वाहन यात्रा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को राजस्थान के माउंट आबू से शुरू की गई। जागते रहो भारत यात्रा में अलग-अलग राज्यों से चार यात्री एक साथ रहते हैं।
राजेंद्र सिंह ने कहा कि गत 72 दिनों में 80 से अधिक संस्थाएं इस अभियान का हिस्सा बन चुकी हैं। यात्रा के दौरान शहर में पदयात्रा, संगोष्ठी, सम्मेलन, प्रेस वार्ता, नुक्कड़ नाटक के जरिए इस मुद्दे पर आम आदमी को संवेदनशील बनाने का काम हो रहा है।

राजेंद्र सिंह ने कहा कि यात्रा के दौरान प्रमुख वीरांगनाओं के समाधि स्थल पर सम्मान प्रकट किया जाता है। इनमें अभी तक झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई होलकर, चंदेरी की रानी मणिमाला, कस्तूरबा गांधी, सरोजनी नायडू और सावित्रीबाई फुले की समाधि पर यात्री दल ने श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। यात्रा के दिल्ली पहुंचने के बाद पूरे देश की सहभागी संस्थाओं के साथ बैठकर भविष्य की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed