{"_id":"68d2f02a2ccb46b3dd056d58","slug":"iti-students-performed-cultural-programmes-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-145048-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, नशा मुक्ति नाटक, देशभक्ति गीतों से बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, नशा मुक्ति नाटक, देशभक्ति गीतों से बांधा समा
Wed, 24 Sep 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
कादमा आईटीआई में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कादमा। गांव कादमा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में मंगलवार को सरस्वती वंदना व दीप प्रज्ज्वलन के साथ सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग, हरियाणा के तत्वावधान में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत इनका आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य, कादमा सरपंच प्रतिनिधि, तथा विनोद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्थान प्रभारी सोमबीर ने किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ हरियाणवी संस्कृति के प्रति सम्मान भी बढ़ता है।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर विचार गोष्ठी, भारतीय संविधान पर चर्चा, निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता, सफाई अभियान, 15 पौधों का रोपण, नशा मुक्ति पर सेमिनार, रोजगार मेला और पुस्तक वितरण जैसे विविध आयोजन किए गए।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने नृत्य, लोकगायन, देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति और नशा मुक्ति पर आधारित नाटक के जरिये सामाजिक संदेश दिए। मुख्य अतिथि विनोद ने युवाओं से आत्मनिर्भर बनने और स्वरोजगार को अपनाने का आह्वान किया। छात्राओं उर्मिला, खुशी, मंजू, अनीता और रेखा ने विशेष रूप से भाग लेकर कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर तकदीर सहायक, विनोद, अंकित, सुखवीर, प्रकाश, आनंद, और मनोज आदि मौजूद रहे।