फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ITI admission process will start in July, youth will be able to apply from mid-June

Charkhi Dadri News: जुलाई में शुरू होगी आईटीआई की दाखिला प्रक्रिया, जून मध्य से युवा कर सकेंगे आवेदन

Wed, 21 May 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 21 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
ITI admission process will start in July, youth will be able to apply from mid-June
रावलधी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान।
चरखी दादरी। प्रदेश के सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए जून मध्य में आवेदन पोर्टल खोला जाएगा और दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से दाखिला शेड्यूल की तैयारी की जा रही है। आईटीआई की दाखिला प्रक्रिया जुलाई में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन




बता दें कि हर साल प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभाग की ओर से दाखिला प्रक्रिया की जाती है। इस बार दाखिला प्रक्रिया पिछले साल के मुकाबले जल्द होगी। चंडीगढ़ मुख्यालय की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। अब जून माह के शुरुआत में सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को अपने संस्थान की प्रोफाइल ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करनी होगी। इसमें सीटों की संख्या और संचालित ट्रेड की जानकारी भी भरनी होगी। फिलहाल की जिला में पांच राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं और इनमें विभिन्न ट्रेडों की 1408 सीटें हैं।
विज्ञापन




विभाग की ओर से आईटीआई में दाखिला लेने के लिए जून अंत में पोर्टल खोला जाता है, लेकिन इस बार जून मध्य में पोर्टल शुरू होगा और जून अंत तक ही मेरिट सूची आने की संभावना है। सभी संस्थानों में ट्रेड और सीटों के अपडेशन की प्रक्रिया जारी है। सीटों की बात करें तो सबसे अधिक सीटें रावलधी नोडल आईटीआई में हैं। यहां पर 19 ट्रेडों में 584 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं, महिला आईटीआई में पांच ट्रेड में 160 सीटें हैं। इसी तरह कलाली-बलाली आईटीआई में 15 ट्रेडों में 336 सीटें हैं। कादमा आईटीआई में 10 ट्रेड चल रही हैं और इनमें सीटों की संख्या 220 है जबकि सांतौर आईटीआई में 7 ट्रेडों में 108 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानिये..... आईटीआई अनुसार सीटों की संख्या

ट्रेड का नाम - कुल सीटें

कोपा ( एससीवीटी) - 24

कोपा - 48

ड्रेस मेकिंग - 20

इलेक्ट्रिशियन - 40

फिटर - 40

टर्नर - 40

वेल्डर - 40

कारपेंटर - 48

प्लंबर - 48

ड्राफ्टमैन सिविल - 24

मैकेनिक डीजल - 24

पेंटर सामान्य - 20

मोटर मैकेनिकल व्हीकल - 24

मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स - 24

मैकेनिक रेफ्रिजरेटर व एसी - 24

मैकेनिक डीजल ड्यूल मोड - 24

मोटर मैकेनिकल व्हीकल ड्यूल मोड - 24

स्टेनो एंड सेक्रेटरी असिस्टेंट अंग्रेजी - 24

स्टैनो एंड सेक्रेटरी असिस्टेंट हिंदी ( एससीवीटी) - 24

कुल - 584

----------------------------------------------

कलाली- बलाली आईटीआई

ट्रेड का नाम - सीटों की संख्या

कोपा ( एससीवीटी) - 24

कोपा - 24

ड्रेस मेकिंग - 20

इलेक्ट्रिशियन ( एससीवीटी) - 20

-इलेक्ट्रिशियन - 20

फिटर - 20

टर्नर - 20

वेल्डर - 40

प्लंबर ( एससीवीटी) - 20

प्लंबर - 20

वायरमैन ( एससीवीटी)- 20

पेंटर सामान्य - 20 -

मोटर मैकेनिकल व्हीकल - 24

मैकेनिक रेफ्रिजरेटर व एसी - 24

सोलर टेक्नीशियन - 20

कुल - 336

-------------------------------

दादरी महिला आईटीआई

ट्रेड का नाम - कुल सीटें

कोपा - 48

ब्यूटी पार्लर - 48

डीएमसी - 24

कटाई सिलाई कोर्स - 20

हाथ व मशीन की कढ़ाई कोर्स - 20

कुल - - 160

----------------------------------

कादमा आईटीआई

ट्रेड का नाम - कुल सीटें

कोपा ( एससीवीटी) - 24

कोपा - 24

सिलाई प्रौद्योगिकी - 20

इलेक्ट्रिशियन ( एससीवीटी) - 20

फिटर - 20

ड्राफ्टमैन सिविल - 24

वेल्डर - 40

फायर टेक्नोलॉजी( एससीवीटी)- 20

सोलर टेक्नीशियन - 20

स्टेनोग्राफी इन हिंदी - 24

कुल - - 220

-------------------------



सांतौर आईटीआई

ट्रेड का नाम - कुल सीटें

इलेक्ट्रिशियन ( एनसीवीटी) - 20





फीटर - 20

प्लंबर ( एससीवीटी) - 24

ड्रेस मेकिंग - 20

कोपा ( एससीवीटी) - 24

कुल - 108







विभाग की ओर से इस बार सभी आईटीआई में जून मध्यम से ही दाखिला के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी और जून अंत में मेरिट सूची भी जारी होने की उम्मीद है। फिलहाल सभी संस्थान पोर्टल पर सीटें और ट्रेड संख्या अपडेट करेंगे, ताकि आवेदनकर्ताओं को उचित जानकारी मिल सके।

श्रीनिवास जांगड़ा, जिला नोडल अधिकारी, रावलधी आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed