फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ITBP jawan attacked mother with ax in Dadri, daughter in law and neighbors intervened

Dadri: आईटीबीपी जवान ने मां पर कुल्हाड़ी से किया हमला, पुत्रवधु और पड़ोसियों ने किया बीच-बचाव

Fri, 25 Aug 2023 10:50 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 25 Aug 2023 10:50 AM IST
सार

महिला ने बताया कि इस बार विकास जब छुट्टी आया तो उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसकी पुत्रवधु और पड़ोसी ने उसे छुड़वाया। घायल महिला का आरोप है कि बेटे ने उसे धमकी भी दी। इसके बाद उसका छोटा बेटा अनूप घर पहुंचा और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले गया।

विज्ञापन
ITBP jawan attacked mother with ax in Dadri, daughter in law and neighbors intervened
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चरखी दादरी के खेड़ी सनवाल निवासी आईटीबीपी जवान ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पीजीआई में उपचाराधीन महिला के बयान पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में खेड़ी सनवाल निवासी सुमित्रा ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा विकास आईटीबीपी जवान है। वो जब भी छुट्टी आता है, उसके साथ और अपने छोटे भाई के साथ झगड़ा करता है।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि इस बार विकास जब छुट्टी आया तो उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसकी पुत्रवधु और पड़ोसी ने उसे छुड़वाया। घायल महिला का आरोप है कि बेटे ने उसे धमकी भी दी। इसके बाद उसका छोटा बेटा अनूप घर पहुंचा और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। जांच अधिकारी महिला हेड कांस्टेबल रोशनी ने बताया कि इस संबंध में सुमित्रा के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत

चरखी दादरी के सड़क हादसे में घायल हुए कलियाणा निवासी व्यक्ति की पीजीआई में उपचार के 5वें दिन मौत हो गई। मृतक संदीप का पोस्टमार्टम करवाकर सदर थाना पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के छोटे भाई के बयान पर इस संबंध में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दिए बयान में कलियाणा निवासी रवि कुमार ने बताया कि गत 19 अगस्त को उसका बड़ा भाई संदीप बाइक पर सवार होकर किसी काम से दादरी गया था। रात करीब नौ बजे घर लौटते समय बेस मॉडल स्कूल के समीप उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और
संदीप को संभाला।

संदीप को उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल लाया गया और वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। वीरवार को उपचार के दौरान संदीप ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed