फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ITBP injured jawan dies during treatment in Delhi

आईटीबीपी के घायल जवान की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत

Tue, 03 Nov 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
ITBP injured jawan dies during treatment in Delhi
छत्तीसगढ़ के नक्सलवादी क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान पहाड़ी से गिरने से घायल बौंदकलां निवासी आईटीबीपी के जवान की उपचार के दौरान दिल्ली के बेस अस्पताल में मौत हो गई। जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार को कस्बे में पहुंचेगा।
विज्ञापन

बौंदकलां वासी36 साल के कुलदीप की तैनाती छत्तीसगढ़ के जिला नारायणपुर के कोकाएटा में थी। पिछले महीने में 11 अक्तूबर को पेट्रोलिंग के दौरान पहाड़ी से गिरने से कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उनको नई दिल्ली के बेस अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां एक नवंबर को उपचार के दौरान कुलदीप की मौत हो गई। कस्बे के वार्ड 16 निवासी नफे सिंह का बड़ा बेटा कुलदीप 2012 में आईटीबीपी में भर्ती हुआ था। कुलदीप की शादी सात साल पहले हुई थी। उसके एक बेटा और एक बेटी है, जबकि छोटे भाई रविंद्र की जनवरी 2018 में हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed