{"_id":"6259a6084cf92360ed31545a","slug":"it-is-not-enough-to-be-educated-learn-to-raise-your-voice-too-naina-chautala-charkhidadri-news-hsr6292021188","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षित होना ही काफी नहीं, अपनी आवाज बुलंद करना भी सीखें : नैना चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षित होना ही काफी नहीं, अपनी आवाज बुलंद करना भी सीखें : नैना चौटाला
विज्ञापन
बाढड़ा। विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा है कि शिक्षित व सक्षम होते हुए भी व्यक्ति मौन रहे और अपने इलाके की आवाज न उठा सके तो उसका काबिल होना बाकी है। बाबा साहेब ने सिखाया है कि आदमी को पढ़ना-लिखना ही नहीं, सभा में बोलना भी आना चाहिए। आदमी की आवाज बुलंद होगी तो उसे ध्यान से सुना भी जाएगा। नैना चौटाला बाढड़ा के आंबेडकर भवन में डॉ. भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने इस भवन के मुख्य द्वार का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर नैना चौटाला ने कहा कि बाढड़ा आंबेडकर भवन में 24 लाख रुपये की लागत से सभागार का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने बाबा साहेब जयंती समारोह के शानदार आयोजन के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर ट्रस्ट बाढड़ा के पदाधिकारियों एवं गण्यमान्य नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर एक व्यक्ति नहीं, अपितु अपने आप में एक संस्था थे। उनकी शिक्षा का आज तक कोई मुकाबला नहीं कर पाया है। एक उच्च शिक्षित विद्वान होने के साथ-साथ उनकी देशभक्ति, मानव सेवा, राष्ट्र निर्माण में योगदान हम सभी के लिए अनुकरणीय है। विधायक नैना सिंह ने दादरी और बाढड़ा में चल रहे विकास कार्यों के लिए उपायुक्त प्रदीप गोदारा की सराहना की। उन्होंने कहा कि लिंगानुपात में सुधार और कन्या भ्रूण हत्या रोकने में जिला ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया, जिसके लिए उपायुक्त प्रदीप गोदारा बधाई के पात्र हैं। इस विषय में वह मुख्यमंत्री मनोहरलाल से भी बात करेंगी।
विधायक नैना चौटाला ने उपायुक्त प्रदीप गोदारा व एसडीएम डॉ. संजय सिंह के साथ बाढड़ा खंड के ग्रामीणों को प्रोपर्टी आईडी कार्ड बांटे। उपायुक्त ने प्रदेश सरकार की स्वामित्व योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि गांवों को लाल डोरा मुक्त करने और हर एक मकान, भूखंड, हवेली को एक मालिकाना पहचान देने के मकसद से यह स्कीम चलाई जा रही है। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सार्वजनिक समारोह में प्रॉपर्टी आईडी कार्ड का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
- ये रहे मौजूद
इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता धर्मवीर सिंह, बीडीपीओ रोशनलाल श्योराण, राजेंद्र लितानी, शीला भ्याणा, नरेश द्वारका, कश्मीर सिंह, ऋषिपाल उमरवास, सूरज बेनिवाल, हलका अध्यक्ष राजेश, मीडिया प्रभारी राजेंद्र हुई, विजय श्योराण, जयवीर, ओमधारा श्योराण, भूपसिंह मांढी, रामफल आदि मौजूद रहे।