{"_id":"683dfe5023b0cdf221001d51","slug":"ishita-will-reach-today-her-village-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-138073-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: इशिता आज पहुंचेंगी पैतृक गांव, स्वागत के लिए परिजन आतुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: इशिता आज पहुंचेंगी पैतृक गांव, स्वागत के लिए परिजन आतुर
Tue, 03 Jun 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
पिता चरण सिंह सांगवान और मां अनीता सांगवान के साथ फाइटर पायलट इशिता सांगवान। स्रोत: परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से पास अाउट होने के बाद इशिता सांगवान आज पहली बार अपने पैतृक गांव छपार पहुंचेंगी। ग्रामीणों ने होनहार बेटी के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूरा गांव इशिता समेत उनके माता-पिता व अन्य परिजनों काे सम्मानित करने के लिए तैयार है। ग्राम पंचायत की अगुवाई में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
इशिता सांगवान ने पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से तीन वर्ष का प्रशिक्षण पूरा किया है। तीन दिन पहले ही एनडीए में 17 बेटियां स्नातक हुई हैं। इनमें से हरियाणा की तीन बेटियां शामिल हैं। इशिता उन्हीं में से एक हैं। वह फाइटर पायलट बनेंगी। मंगलवार को वह पहली बार अपने पैतृक गांव आएंगी।
इशिता के ताऊ आजाद सांगवान ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे इशिता अपने पिता चरण सिंह सांगवान और मां अनीता सांगवान समेत भाई आर्यन व बहन आस्था के साथ पहुंचेंगी। सबसे पहले वह गांव के मंदिर में पूजा करेंगी। इसके बाद गांव की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में सपरिवार शिरकत करेंगी। उन्होंने बताया कि उनके छोटे चचेरे भाई चरण सिंह सांगवान के परिवार के साथ अन्य परिजन भी गांव में आएंगे।