फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ishita Sangwan of Charkhi Dadri became the country's first pilot through NDA

Haryana: एनडीए के जरिये देश की पहली पायलट बनीं दादरी की इशिता, बोलीं- पहले सिविल सर्विसेज में जाना था लक्ष्य

Tue, 03 Jun 2025 12:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 03 Jun 2025 12:32 PM IST
सार

इशिता सांगवान ने अन्य बेटियों को एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि बेटियां बड़ा लक्ष्य निर्धारित करें और फिर पूरी शिद्दत से उसे पाने के लिए मेहनत करने में जुट जाएं।

विज्ञापन
Ishita Sangwan of Charkhi Dadri became the country's first pilot through NDA
पैतृक गांव छपार पहुंची इशिता सांगवान - फोटो : संवाद

विस्तार

एनडीए के जरिये देश की पहली पायलट बनीं चरखी दादरी जिले के गांव छपार निवासी इशिता सांगवान मंगलवार सुबह अपने पैतृक गांव पहुंचीं। वो सीधे गांव के बाबा जमुना दास मंदिर पहुंचीं और वहां मत्था टेक कर महंत से आशीर्वाद लिया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों से मुलाकात की। 

विज्ञापन


संवाददाता के साथ इशिता सांगवान ने अपनी उपलब्धि की कहानी भी सांझा की। उन्होंने बताया कि वो कोटा में थीं और उस दौरान पिता चरण सिंह सांगवान ने फोन कर बताया कि लड़कियां भी अब एनडीए में जा सकती हैं। यह सुनकर बेहद खुशी हुई। इससे पहले यह विकल्प न होने के कारण सिविल सर्विसेज में जाना लक्ष्य था, लेकिन इसके बाद एनडीए को चुना।
विज्ञापन




इशिता सांगवान ने बताया कि उस दौरान 12वीं कक्षा की परीक्षा की तैयारियों में जुटी थीं और एक माह के बाद एनडीए की लिखित परीक्षा थी। 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के लिए की जा रही तैयारी का काफी फायदा हुआ जबकि इसके बाद 15 दिन की तैयारी कर एसएसबी भी क्लीयर कर दिया। 6 अगस्त को घर ज्वाइनिंग लेटर पहुंचा और 9 को पुणे जाकर ज्वाइन कर लिया। तीन साल के प्रशिक्षण पूरा कर बेहद खुशी है। माता-पिता को कामयाबी से जो सम्मान मिल रहा है, उसकी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद में होगी आगे की ट्रेनिंग
इशिता सांगवान के पिता चरण सिंह सांगवान और मां अनीता सांगवान ने बताया कि पायलट की आगामी ट्रेनिंग पर हैदराबाद में होगी। वहीं, इशिता ने बताया कि अब प्रशिक्षण के बाद ही पता चलेगा कि अगली विंग कौन-सी मिलेगी। अभी यह तय नहीं है कि वो लड़ाकू जहाज उड़ाएगी, कार्गाें विमान या फिर हेलीकॉप्टर। 


इशिता बोलीं: बेटियां बड़ा लक्ष्य करें निर्धारित, असंभव कुछ भी नहीं
इशिता सांगवान ने अन्य बेटियों को एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि बेटियां बड़ा लक्ष्य निर्धारित करें और फिर पूरी शिद्दत से उसे पाने के लिए मेहनत करने में जुट जाएं। फिर देखेंगी कि कुछ भी असंभव नहीं है। लक्ष्य प्राप्ति के बाद खुशी मिलती है और ताउम्र उसका फक्र रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed