फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ishant, a resident of Mankavas, will dive into the sea to touch Ram Setu

Charkhi Dadri News: रामसेतु को स्पर्श करने के लिए समुद्र में उतरेगा मानकावास निवासी ईशांत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Ishant, a resident of Mankavas, will dive into the sea to touch Ram Setu
ईशांत
चरखी दादरी। रामसेतु को समुद्र में छूने के लिए देश का एक दल श्रीलंका से तैरकर समुद्री मार्ग से भारत की सीमा में पहुंचेगा। दादरी जिले के गांव मानकावास निवासी तैराक ईशांत सिंह (17) भी इस दल का हिस्सा हैं। 18 अप्रैल को रामसेतु को स्पर्श करने के लिए समुद्र में तैराकी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस यात्रा में ईशांत भारत और श्रीलंका के बीच स्थित 30 किलोमीटर लंबे पाक जल डमरू मध्य को तैर कर पार करेंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को पहला पदक दिलाने वाले अर्जुन अवॉर्डी प्रशांत करमाकर तैराकी टीम के ग्रुप लीडर हैं। ईशांत ने कहा कि इस तरह समुद्र को पार करने का रोमांचक व ऐतिहासिक अवसर होगा।
विज्ञापन

हिंदू होने के नाते सनातन धर्म के आधार श्रीरामचंद्र की ओर से बनाए गए रामसेतु को स्पर्श कर अपने जीवन को धन्य करने का मौका मिलेगा। यह उनके जीवन का लक्ष्य है। रामसेतु हिंदू पौरुष का जीता जागता उदाहरण है। ईशांत ने बताया कि ऐसा नहीं है कि यह समुद्री अभियान सुरक्षित है। यह क्षेत्र शार्क के साथ अन्य समुद्री जीव-जंतुओं से भरा पड़ा है। इसके बाद भी ईशांत और उनकी टीम का हौसला बुलंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह सही है कि समुद्री शार्क पाक जल डमरू मध्य में पाई जाती है। अभी तक यह किसी व्यक्ति पर हमले जैसी कोई घटना नहीं हुई है। यह पूरा अभियान भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक दल के साथ श्रीलंकाई नौसेना के अधिकारियों की निगरानी में होगा। भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल के साथ श्रीलंकाई नौसेना के सात जहाज दल के साथ चलेंगे। वायु सेवा का एक जहाज भी उनकी निगरानी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed