{"_id":"65355fb42104aa29e0036bbe","slug":"irrigation-department-teams-caught-160-cases-of-canal-water-theft-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-8303-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सिंचाई विभाग की टीमों ने पकड़े नहरी पानी चोरी के 160 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सिंचाई विभाग की टीमों ने पकड़े नहरी पानी चोरी के 160 मामले
Sun, 22 Oct 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
पानी चोरी रोकने के लिए साइट विजिट करती सिंचाई विभाग की टीम।
चरखी दादरी। सिंचाई विभाग अधिकारियों ने नहरों पर कार्रवाई करते हुए अब तक 160 किसानों को पानी की चोरी करते हुए चिह्नित किया है। नहरों में 8 अक्तूबर से पानी चल रहा है और इस समय रबी की फसलों की बिजाई के लिए किसानों को सिंचाई के लिए पानी की सख्त जरूरत बनी हुई है।
दरअसल, जिन भागों में नहरों पर सरकारी मोगे कम संख्या में हैं वहा किसान नहरों पर इंजन व साइफन पाइप लगाकर पानी का उठान कर रहे हैं ताकि सिंचाई हो सके। नहरों में 24 अक्तूबर तक पानी चलेगा। नहरों में इस समय 800 क्यूसेक से ज्यादा पानी चल रहा है।
वहीं, नहरी पानी को टेल तक पहुंचाने के लिए सिंचाई विभाग अधिकारियों द्वारा लगातार नहरों पर छापेमारी की जा रही है। एसडीओ व जेई साइटों पर जाकर किसानों से नहरी पानी की चोरी नहीं करने की अपील कर रहे हैं ताकि पानी टेल तक पहुंच सके। इस समय जलघर व जोहड़ों में भी पानी की जरूरत है। अधिकारी जोहड़ व जलघर भरवाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। बेलदार भी साइटों का जायजा ले रहे हैं ताकि कहीं नहर में कटाव न पड़ जाए।
विज्ञापन
इस समय बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी व लोहारू मेन में पानी छोड़ रखा है और दोनों नहरें लबालब हैं। इस बार पानी भी साफ एवं शुद्ध है जबकि मानसून सीजन में बारिश का पानी छोड़ा जा रहा था। ऐसे में इस बार जलघरों में साफ पानी डल रहा है।
बधवाना नहर पर 100 तो लोहारू नहर पर 60 केस पकड़े
सिंचाई विभाग के जेई उपेंद्र कुमार ने बताया कि बधवाना नहर से अब तक नहरी पानी की चोरी के 100 मामले सामने आए हैं। इसी प्रकार लोहारू कैनाल व लोहारू फीडर पर भी करीब 160 मामले पकड़े गए हैं। सिंचाई विभाग बाद में इन किसानों को नोटिस भेजकर सुनवाई के लिए बुलाएगा। सुनवाई के बाद तावान के रूप में जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है।