Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Irregularities involving 18,000 quintals discovered in pearl millet procurement

Charkhi Dadri News: बाजरा खरीद में 18 हजार क्विंटल की गड़बड़ी मिली

Sat, 14 Nov 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 14 Nov 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Irregularities involving 18,000 quintals discovered in pearl millet procurement
नई अनाज मंडी में पड़ी बाजरे की फसल। - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर स्थित नई अनाज मंडियों में बाजरा खरीद के दौरान सामने आई कथित अनियमितताओं की जांच लगातार जारी है। जांच के दायरे में शामिल करीब 65 फर्मों में से अब तक 35 फर्मों की पड़ताल पूरी की जा चुकी है। इन फर्मों की जांच में करीब 18 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद में गड़बड़ी सामने आई है। शेष फर्मों की जांच का काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार शनिवार तक जांच पूरी होने की संभावना है। इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कुल कितनी मात्रा में बाजरे की खरीद में अनियमितता हुई और कितनी फर्में इसमें संलिप्त पाई गई हैं।
विज्ञापन

68 हजार क्विंटल बाजरे का घोटाला
बाजरा खरीद सीजन के दौरान मंडियों में किसानों से खरीद और सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज खरीद के आंकड़ों पर सवाल उठे थे। इसके बाद खरीद प्रक्रिया की जांच शुरू की गई। इस दौरान कथित तौर पर 68,400 क्विंटल बाजरे की गड़बड़ सामने आई थी। जांच के दौरान फर्मों के रिकॉर्ड, किसानों से संबंधित खरीद विवरण और बाजरे की वास्तविक खरीद के आंकड़ों का मिलान किया जा रहा है। अब तक 35 फर्मों की जांच में करीब 18 हजार क्विंटल बाजरे का अंतर सामने आना मामले की गंभीरता को दिखा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


65 फर्मों की जांच होगी
करीब 65 फर्मों को जांच के दायरे में लिया गया है। इनमें से अभी 30 फर्मों की जांच बाकी है। संबंधित अधिकारियों की टीम दस्तावेज और खरीद रिकॉर्ड की बारीकी से पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि सामने आई गड़बड़ी केवल रिकॉर्ड में अंतर तक सीमित है या इसके पीछे बड़े स्तर पर अनियमितताएं हुई हैं।

वर्जन:
बाजरा खरीद में गड़बड़ी की जांच की जा रही है। अब तक 35 फर्मों की जांच पूरी हो चुकी है। शेष फर्मों की जांच भी की जा रही है। शनिवार तक पूरी जांच करने का प्रयास है। इसके बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।-विजय कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed