{"_id":"676d94057044f938850c0015","slug":"ira-won-siver-in-badminton-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-128791-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में ईरा ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में ईरा ने जीता रजत पदक
Thu, 26 Dec 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन टूर्नामेंट में पदक जीतने के बाद ईरा शर्मा। स्रोत: कोच
खेल::
नेपाल में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में थाइलैंड की खिलाड़ी से मिली शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव रानीला निवासी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी ईरा शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम फिर रोशन किया है। अब तक ईरा शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर 15 पदक हासिल किए हैं।
बैडमिंटन एसोसिएशन प्रधान पंकज जैन व महासचिव लोकेश गुप्ता ने बताया कि ईरा शर्मा बैडमिंटन खेल में देश की बेटियों का रोल माॅडल बन चुकी हैं। 23 से 26 दिसंबर तक नेपाल में इंटरनेशनल चैलेंज स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, अमेरिका समेत विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी खेल कौशल दिखाया।
ईरा ने टूर्नामेंट में श्रीलंका, सिंगापुर व थाईलैंड के खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 26 दिसंबर को ईरा ने फाइनल मुकाबला वर्ल्ड रैकिंग में 89 पायदान पर रहने वाली थाईलैंड की खिलाड़ी ललिनरात चौवान से हुआ। इसमें उन्होंने कड़ा संघर्ष किया और बाद में 22-20 , 21-12 हारकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। फिलहाल, ईरा बेंगलूरू गेमफिट अकादमी में इंडोनेशियाई कोच ऑगस की निगरानी में प्रशिक्षण ले रही हैं। कोच व बैडमिंटन एसोसिएशन पदाधिकारियों ने उसे बधाई दी।
विज्ञापन
फोटो- 40
बैडमिंटन टूर्नामेंट में पदक जीतने के बाद ईरा शर्मा। स्रोत : कोच