फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ira Sharma, a promising player resident of Ranila village

Charkhi Dadri News: प्रतिभा को निखार बैडमिंटन में हीरा बनीं ईरा

Wed, 10 Jul 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 10 Jul 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Ira Sharma, a promising player resident of Ranila village
छत्तीसगढ़ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में प्रमाणपत्र प्राप्त करतीं ईरा शर्मा। 
चरखी दादरी/बौंदकलां। प्रतिभा को पहचानने के बाद अगर सही मार्गदर्शन मिले तो सफलता अवश्य मिलती है। गांव रानीला निवासी होनहार खिलाड़ी ईरा शर्मा ने इस बात को चरितार्थ किया है। ईरा दुबई में अपनी प्रतिमा को निखारकर बैडमिंटन का हीरा बन चुकी हैं। अब तक ईरा राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 19 पदक चुकी हैं जिनमें 4 अंतरराष्ट्रीय और 6 राष्ट्रीय पदक शामिल हैं।
विज्ञापन

ईरा के पिता कमल शर्मा बेंगलुरु स्थित आईटी कंपनी में कार्यरत हैं जबकि माता लक्ष्मी गृहिणी हैं। उनका बड़ा भाई आकाश माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में कार्यरत्त है और उनकी पोस्टिंग यूएसए में है। ईरा ने अपनी राह आज से 13 साल पहले चुन ली थी। वर्ष 2011 में उनके पिता दुबई में कार्यरत थे और तभी ईरा ने बैडमिंटन की शुरुआत की थी। इसकी प्रेरणा ईरा शर्मा को 2010 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में शटलर साइना नेहवाल की जीत के बाद मिली।
विज्ञापन

कमल शर्मा ने बताया कि बाद में वो हैदराबाद रहने लग गए। यहां पर ईरा ने तैयारी की और नौ बार राज्यस्तरीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर दादरी जिले का नाम रोशन किया। वर्ष 2018 से ईरा व उसका परिवार बेंगलुरु में है। अब तक ईरा राज्य, राष्ट्रीय और अंतररराष्ट्रीय स्तर पर 19 स्पर्धाओं में पदक प्राप्त कर चुकी हैं, जिनमें चार अंतरराष्ट्रीय, 6 राष्ट्रीय व 9 राज्य स्तरीय टूर्नामेंट शामिल हैं। ईरा शर्मा तीन बार जूनियर व तीन बार सीनियर वर्ग में राज्य चैंपियन रह चुकी हैं। फिलहाल वह मास्टर डिग्री कर रही हैं। पिता कमल शर्मा ने बताया कि अब ईरा 10 जुलाई को पुणे में आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल रैंकिंग मेन ड्रॉ में भाग लेगी। वहीं, दादरी बैडमिंटन एसोसिएशन महासचिव लाेकेश गुप्ता ने खिलाड़ी ईरा शर्मा के खेल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराहनीय है ईरा का खेल कौशल : अजय सिंघानिया
हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया ने कहा कि ईरा शर्मा दादरी जिले की होनहार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी है। दूसरे प्रदेश में रहते हुए भी वह खेल में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उसका खेल कौशल सराहनीय है।

ये हैं ईरा शर्मा की उपलब्धियां
- 2016 में आयोजित नेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक।
- 2019 में आयोजित जूनियर नेशनल बैडमिंंटन टूर्नामेंट में कांस्य पदक।
- 2019 में आयोजित बहरीन इंटरनेशनल चैलेंज टूर्नामेंट में रजत पदक।
- 2022 में आयोजित मालदीव इंटरनेशनल चैलेंज टूर्नामेंट में रजत पदक।
- 2023 में आयोजित छत्तीसगढ़ इंटरनेशनल चैलेंज टूर्नामेंट में कांस्य पदक।
- 2023 में आयोजित मॉरीशस इंटरनेशनल सीरीज टूर्नामेंट में कांस्य पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed