फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Investigation begins into student's death

Charkhi Dadri News: छात्रा की मौत के दूसरे दिन बीईओ पहुंचीं स्कूल, जांच शुरू

Sat, 17 Feb 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 17 Feb 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Investigation begins into student's death
चरखी दादरी। पातुवास से गांव ढाणी फौगाट राजकीय स्कूल में पढ़ने जा रही छात्रा की मौत के बाद शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को घटना की जांच शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग ने बीईओ के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया है। कमेटी में स्कूल मुखिया को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

बौंदकलां ब्लॉक के गांव ढाणी फौगाट राजकीय स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा नेहा की वीरवार को गांव पातुवास के पास ऑटो पलटने से मौत हो गई थी जबकि घटना में चार छात्राएं और ऑटो चालक घायल हो गए थे। शुक्रवार को बीईओ राजबाला फौगाट स्कूल में पहुंचीं और इस घटना की जांच शुरू की। जांच कमेटी में स्कूल प्राचार्य को भी शामिल किया गया है। बीईओ राजबाला ने बताया कि इस बारे में शिक्षकों और संबंधित लोगों से भी बातचीत की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कोई निष्कर्ष निकल पाएगा। बीईओ ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना शुरू कर रखी है जिसके तहत एसएमसी की सहमति पर निजी वाहन की व्यवस्था करने का प्रावधान है। बशर्ते उस वाहन के पंजीकरण, बीमा और चालक का लाइसेंस आदि आवश्यक दस्तावेज पूरे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed