फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   invalid votes in elections

Charkhi Dadri News: 13 चुनावों में 26,595 मतदाताओं ने की गलती, वोट हुए रद्द

Wed, 11 Sep 2024 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 11 Sep 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
invalid votes in elections
फ्लैश बैक:
विज्ञापन


अब तक के चुनावी इतिहास में दादरी हलके में 13,887 तो बाढड़ा में 10,402 मत हुए रद्द
- बाढड़ा में सबसे अधिक वर्ष 1991 में तो दादरी हलके में 1996 में रद्द हुए वोट

चरखी दादरी। जिले में 13 चुनावों में 26,595 मतदाताओं के मत हुए रद्द हुए हैं। इस चुनावी इतिहास में दादरी हलके में 14,929 व बाढड़ा हलके में 11,666 मत रद्द हुए। वहीं, दोनों हलकों में साल 1987 से 1996 के चुनावों में रद्द हुए मतों का आंकड़ा दो हजार पार रहा। खास बात यह है कि दोनों हलकों में साल 2009 के चुनावों में सबसे कम वोट रद्द हुए हैं।
अगर दादरी हलके की बात करें तो वर्ष 1996 के चुनाव में सबसे अधिक मतदाताओं के मत रद्द हुए। इसमें 77,571 मतदाताओं ने वोट दिए जबकि 2357 लोगों के वोट रद्द किए गए। वहीं, सबसे कम साल 2009 में मत रद्द हुए और इस चुनाव में 98,519 मतदाताओं ने मतदान किया जबकि मात्र 56 वोट रद्द हुए हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार हलके में चार बार दो हजार से अधिक मत रद्द हुए। इसमें साल 1967 में 2171, 1987 में 2124, 1991 में 2303 व 1996 में 2357 मतपत्र अमान्य घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बाढड़ा हलके का चुनावी इतिहास देखें तो इसमें सबसे अधिक मत साल 1991 में रद्द हुए हैं। इस दौरान चुनाव में 64,205 मतदाताओं ने हिस्सा लिया, लेकिन इनमें से केवल 61,424 वोट ही मान्य रहे जबकि 2781 वोट रद्द कर दिए गए। वहीं, साल 2009 में सबसे कम वोट रद्द किए गए। इसमें 1,05,076 मतदाताओं ने हिस्सा लिया जबकि 80 मत रद्द किए गए। हलके में साल 1987 में 65,078 में से 2149, 1991 में 64,205 में से 2781 और 1996 में 81,948 में से 2400 मतपत्रों को अमान्य घोषित किया गया।

- 1968 के चुनाव में घटी मतदाताओं व रद्द मतों की संख्या
जिले में शुरुआत में चुनाव में दोनों हलकों में मतदाताओं की संख्या 35 हजार से अधिक थी, लेकिन 1968 के चुनाव में यह संख्या कम हो गई। इसके साथ ही रद्द मतों की संख्या में भी कमी आई। दादरी हलके में 14,981 वोटरों ने मतदान नहीं किया जबकि बाढड़ा में 7090 वोटरों ने चुनाव से किनारा किया।

दादरी हलके में अब तक रद्द मतों का ब्योरा
साल - रद्द हुए वोट - कुल मतदान - विजेता प्रत्याशी
1967- 2171 - 37,785 - गणपत राय
1968- 590 - 22,804 - गणपत राय
1972- 1127 - 38,389 - गणपत राय
1977- 574 - 41,708 - हुकुम सिंह
1982- 913 - 53,790 - हुकुम सिंह
1987- 2124 - 62,169 - हुकुम सिंह
1991- 2303 - 65,110 - धर्मपाल सिंह
1996- 2357 - 77,571 - सतपाल सांगवान
2000- 1024 - 79,734 - जगजीत
2005- 215 - 95,802 - नृपेंद्र
2009- 56 - 98,519 - सतपाल सांगवान
2014- 433 - 1,32,246 - राजदीप फौगाट
2019- 1042 - 1,26,556- सोमबीर सांगवान

बाढड़ा हलके में रद्द मतों का ब्योरा

साल - रद्द हुए वोट - कुल मतदान - विजेता प्रत्याशी

1967- 1617 - 42,028 - अजीत सिंह

1968- 1137 - 34,938 - अमीर सिंह

1972- 1449 - 46,919 - लज्जा रानी
1977- 693 - 44,126 - रणसिंह

1982- 994 - 54,803 - चंद्रावती
1987- 2149 - 65,078 - रणसिंह
1991- 2781 - 64,205 - अत्तर सिंह लोकराम

1996- 2400 - 81,948 - नृपेंद्र

2000- 591 - 85,900 - रणबीर सिंह

2005- 2086 - 1,02,475 - धर्मबीर
2009- 80 - 1,05,076 - रघबीर सिंह

2014- 508 - 1,32,744 - सुखविंद्र मांढ़ी
2019- 1264 - 1,32,043 - नैना चौटाला
फोटो 02
चुनाव के दौरान कतार में खड़े मतदाता। फाइल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed