{"_id":"69a1faccb4c687a4a202f639","slug":"intuc-held-a-protest-in-the-city-demanding-the-arrest-of-the-accused-and-other-demands-and-also-submitted-a-memorandum-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-152028-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आरोपियों की गिरफ्तारी व अन्य मांगों के लिए इंटक ने शहर में किया प्रदर्शन, ज्ञापन भी सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आरोपियों की गिरफ्तारी व अन्य मांगों के लिए इंटक ने शहर में किया प्रदर्शन, ज्ञापन भी सौंपा
Sat, 28 Feb 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
शहर में प्रदर्शन करते हुए इंटक नेता।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। क्षेत्र की नाबालिग छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए शुक्रवार को इंटक नेताओं के नेतृत्व में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया। भगवान परशुराम चौक पर प्रदर्शन के दौरान जाम लगा रहा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को शीघ्र पकड़ने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
इससे पहले इंटक के कार्यकर्ता कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील की अध्यक्षता में स्थानीय रोजगार्डन में एकत्रित हुए। बाद में इंटक प्रदेश अध्यक्ष अमित यादव की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान इंटक नेताओं ने श्रम पोर्टल खोलने व मजदूरों को सरकारी योजनाओं के सभी लाभ प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि श्रमिक के 90 दिन की वेरिफिकेशन का अधिकार यूनियनों को दिया जाए। उन्होंने फर्जीवाड़ा करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की। इंटक नेताओं ने कहा कि फैमिली आईडी के नाम पर मजदूरों का प्रताड़ित करना बंद किया जाए और कैंप लगाकर मजदूरों का पंजीकरण किया जाए। उन्होंने जिला स्तर पर वेरिफिकेशन के लिए यूनियन के प्रतिनिधियों को शामिल करने की भी मांग की है। इस अवसर पर इंटक के जिला अध्यक्ष मनीराम दहिया, धर्मवीर लोहान, कृष्ण कुमार नैन, रामोतार खोरड़ा, प्रेम, किसान नेता राजू मान, सुरेंद्र परमार, रणधीर घिकाड़ा, वीरेंद्र पप्पू, आनंद बिजारणियां आदि मौजूद रहे।