फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Interstate theft gang busted; used to scout shops under the pretext of selling phenyl or other excuses

Charkhi Dadri News: अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, फिनाइल बेचने व अन्य बहानों से करता था दुकानों की रेकी

Tue, 23 Jun 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 23 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Interstate theft gang busted; used to scout shops under the pretext of selling phenyl or other excuses
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी।
चरखी दादरी। दादरी पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम निवासी हस्नाम उर्फ खब्बू है। आरोपी को न्यायालय से प्राप्त पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में चोरी की अनेक वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ विभिन्न शहरों में फिनाइल बेचने अथवा अन्य बहानों से दुकानों की रेकी करता था और मौका मिलने पर नकदी चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी ने दादरी क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी की वारदात सहित कई अन्य घटनाओं का भी खुलासा किया है।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पंजाब के बरनाला, संगरूर और हरियाणा के कैथल सहित विभिन्न स्थानों पर हुई चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस द्वारा आरोपी की निशानदेही पर महत्वपूर्ण साक्ष्य एवं अन्य जानकारियां प्राप्त की गई हैं और उसके अन्य साथियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दादरी पुलिस द्वारा गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और इनके द्वारा की गई अन्य वारदातों के संबंध में जांच जारी है। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed