फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   International runner Ramkishan Sharma has demanded government assistance for elderly athletes.

Charkhi Dadri News: अंतरराष्ट्रीय धावक रामकिशन शर्मा ने वृद्ध खिलाड़ियों के लिए सरकारी सहायता की मांग की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
International runner Ramkishan Sharma has demanded government assistance for elderly athletes.
बाढड़ा। अंतरराष्ट्रीय धावक रामकिशन शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शर्तों और नियमावली में बदलाव कर वृद्ध खिलाड़ियों को सरकारी मदद देने की व्यवस्था करने की मांग की है। भांडवा गांव निवासी रामकिशन शर्मा ने खेल क्षेत्र में बीस वर्षों से सक्रिय रहते हुए अब तक 280 मेडल जीते हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 6 गोल्ड मेडल, राष्ट्रीय स्तर पर 154 गोल्ड और 27 सिल्वर पदक शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षा में भी उनकी उपलब्धियों पर आधारित प्रश्न शामिल किए थे। रामकिशन ने कहा कि वृद्ध होने के बाद भी सरकार की ओर से उन्हें अब तक कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है। इस बीच सांसद कार्तिकेय शर्मा ने रामकिशन को राष्ट्रपति पदक के लिए सिफारिश करने का निर्णय लिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी वरिष्ठ खिलाड़ियों को उचित सम्मान और सहायता देने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed