फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Interesting: 6 candidates expressed their claim for the head of the trade board, the seventh agreed

दिलचस्प: 6 उम्मीदवारों ने व्यापार मंडल प्रधानी के लिए जताई दावेदारी, सातवें पर बनी सहमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Interesting: 6 candidates expressed their claim for the head of the trade board, the seventh agreed
नगर व्यापार मंडल के नवनियुक्त प्रधान सुरेश पांडवानिया के साथ शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। 12 साल बाद नगर व्यापार मंडल को नया प्रधान मिला है। दिलचस्प बात यह है कि छह उम्मीदवारों ने प्रधानी के लिए दावेदारी जताई, लेकिन किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद एक उम्मीदवार ने सातवां नाम सबके सामने रखा, जिस पर तत्काल सहमति बन गई। इसके बाद सुरेश पांडवानिया को सर्वसम्मति से व्यापार मंडल का प्रधान मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

दरअसल, नगर व्यापार मंडल का प्रधान चुनने के लिए रविवार को शहर की अग्रसेन धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शिरकत की। सुबह 11 बजे बैठक शुरू होते ही वक्ताओं ने एजेंडा सबके सामने रखा और इसके बाद प्रधान पद के लिए दावेदारी की अपील की। इसके बाद एक के बाद एक कर 6 उम्मीदवार ने प्रधान पद के लिए इच्छा जाहिर की, जिनमें बलराम गुप्ता, विरेंद्र पप्पू, संजय छपारिया, विजय अग्रवाल, सतीश बजाज और बाबूलाल सैनी के नाम शामिल है।
विज्ञापन

इसके बाद इन छह उम्मीदवारों के एकमत न होने से इन्हें चर्चा के लिए एक कमरे में भेजा गया और वहां भी गहन मंथन के बाद एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई। बताया जा रहा है कि यहां विरेंद्र पप्पू का नाम सामने आने पर दो दावेदारों ने ऐतराज जताया। इसके बाद विरेंद्र पप्पू ने सातवें उम्मीदवार के रूप में सुरेश पांडवानिया के नाम का अनुमोदन किया गया और सभी छह दावेदार इस पर सहमत हो गए। इसके बाद प्रधान पद के दावेदारों ने कमरे से बाहर आकर सभागार में मौजूद सभी के समक्ष सुरेश पांडवानिया का नाम रखा और उनके नाम पर चुनावी बैठक में मौजूद सभी ने मुहर लगा दी। इसके बाद नवनियुक्त प्रधान सुरेश पांडवानिया का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया और अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों के चयन का अधिकारी भी उन्हें दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 2010 में चुना गया था प्रधान, 2013 में हुआ था हंगामा
चुनावी बैठक में मौजूद शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों ने बताया कि इससे पहले 2010 में नगर व्यापार मंडल का प्रधान चुना गया था। नियम अनुसार इसके बाद 2013 में प्रधान चुनने के लिए बैठक हुई थी जो हंगामेदार रही। उस दौरान प्रधान पद पर सहमति नहीं बन पाई। तब से ही पुरानी कार्यकारिणी चली आ रही थी जो करीब एक सप्ताह पहले भंग हुई। कार्यकारिणी भंग होते ही नया प्रधान चुनने के लिए बैठक तय कर दी गई थी।

- बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में अर्जुनलाल बजाज, मनफूल, राहुल, जयभगवान मस्ताना, संदीप फौगाट, विनोद गर्ग, सतपाल जुनेजा, बिट्टू डाबरा, रविंद्र फौगाट, भूपेंद्र मंदोली, रामदास, सुदेश वर्मा, मोतीलाल बिंदल, रामकुमार रिटोलिया, नितिन जांघू, संजय मड़िया, रामफल सैनी, धर्मबीर सैनी, दिनेश बब्बू, रमेश कुमार, आनंद गोयल व राजल आदि व्यापारी और दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed