फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Interested families were given loans for employment in Antyodaya Mela : Shyamlal Poonia

अंत्योदय मेला में परिवारों को रुचि अनुसार दिया रोजगार के लिए लोन : श्यामलाल पूनिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Interested families were given loans for employment in Antyodaya Mela : Shyamlal Poonia
चरखी दादरी। आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला में वीरवार को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत लघु सचिवालय में दादरी खंड के तीसरे चरण के अंत्योदय मेले का आयोजन किया गया। इसमें जिला उपायुक्त श्यामलाल पूनिया का मार्गदर्शन रहा। उन्होंने कहा कि वीरवार को आयोजित मेले में एक लाख से कम आय वाले चयनित परिवारों को बुलाया गया है।
विज्ञापन

मेले में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत दो चरण के मेलों का आयोजन कर लाभार्थियों को उनकी रुचि अनुसार रोजगार देने के लिए लोन उपलब्ध करवाया जा रहा है। मेलों में राज्य सरकार की योजनाओं के तहत एक लाख से कम आया वाले परिवारों को जोड़ा जा रहा है। परिवार की रुचि के अनुसार मौके पर ही अधिकारियों द्वारा आवेदन करवाया जा रहा है। परिवार पहचान पत्र के सत्यापन की प्रक्रिया के तहत जिन परिवारों की आय एक लाख रुपये से कम पाई गई है, उनको इन मेलों में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के सभी परिवारों की न्यूनतम आय एक लाख 80 हजार सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि मेले में सरकार की योजनाओं को संचालित करने वाले सभी विभाग मौजूद हैं। मौके पर ही चयनित परिवारों की रुचि के अनुसार उनका कारोबार शुरू करवाने के लिए ऋण लेने की औपचारिकताएं भी पूरी करवाई जा रही है, ताकि उन्हें दोबारा कहीं चक्कर न काटने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आज शहर के पात्र परिवारों के लिए आयोजित होगा मेला
उपायुक्त ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8 बजे दादरी लघु सचिवालय में ही नगर परिषद के पात्र परिवारों के लिए अंत्योदय मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 27 जून को बाढड़ा की अनाज मंडी में बाढड़ा खंड के लाभार्थियों के लिए अंत्योदय मेले का आयोजन होगा। मेले में पहले से ही चिह्नित पात्र परिवारों को बुलाया गया है और मौके पर ही विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन करवाए जाएंगे।

- ये अधिकरी रहे मौजूद
इस अवसर पर अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया, दादरी एसडीएम अनिल यादव, बाढड़ा के एसडीएम संजय कुमार, एलडीएम प्रदीप कुमार, रेडक्रास सचिव बलवान सिंह, पशुपालन विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ. तुलसीराम, डॉ. अरूण फौगाट, विकास राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed