{"_id":"6a0612ecb16325440902b066","slug":"inter-district-gang-busted-jewellery-cash-and-other-items-worth-lakhs-recovered-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-155204-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अंतर जिला चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, लाखों के जेवरात, नकदी व अन्य सामान किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अंतर जिला चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, लाखों के जेवरात, नकदी व अन्य सामान किया बरामद
Thu, 14 May 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 14 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिला पुलिस की टीम ने एक अंतर जिला चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपी भिवानी जिले के गांव देवसर निवासी प्रीतम व हिमांशु उर्फ शानु हैं। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों ने दादरी जिले के बौंद कलां थाना, सदर व झोझू कलां थाना क्षेत्रों के अलावा भिवानी व झज्जर सहित विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की 10 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। वहीं आरोपी प्रीतम के खिलाफ चोरी की आठ और आरोपी हिमांशु उर्फ शानु के खिलाफ चोरी व झगड़े की नौ प्राथमिकी पहले से दर्ज हैं। फिलहाल दादरी पुलिस टीम की ओर से आरोपियों के पास से 20 लाख रुपये से अधिक के जेवरात, नकदी व अन्य सामान बरामद किया गया है।
दादरी के डीएसपी मुख्यालय धीरज कुमार ने वीरवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार के निर्देशानुसार सीआईए स्टाफ इंचार्ज एसआई कप्तान सिंह व अचीना चौकी इंचार्ज पीएसआई हरेंद्र की टीम ने गांव अचीना में एक मई की रात को घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गहन जांच एवं तकनीकी सहायता के आधार पर नौ मई को भिवानी के देवसर बाईपास से गिरफ्तार किया था। जिनकी पहचान गांव देवसर निवासी प्रीतम व हिमांशु के रूप में हुई। जिसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि रिमांड अवधि में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बौंद कलां थाना, सदर थाना, झोझू कलां थाना क्षेत्र के अलावा भिवानी व झज्जर सहित विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की 10 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। इनके द्वारा जिले के गांव चांगरोड, बिगोवा, भागेश्वरी, अचीना तथा बाहरी क्षेत्र दुबलधन, रूपगढ़, हालुवास, झरवाई, लुहानी व बापोड़ा में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। उन्होंने बताया कि दूसरे जिलों से संबंधित वारदातों के बारे में वहां की पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
बॉक्स :
गांव अचीना में बंद मकान में चोरी की वारदात के संबंध में आरोपियों से सोने का हार, मंगलसूत्र, कड़े, अंगूठी, लॉकेट, टोप्स, पांच जोड़ी चांदी की पाजेब, चांदी की लॉकेट सहित चेन, अंगूठी व 20 हजार रुपये आदि मिलाकर 18.20 लाख रुपये के जेवरात व नकदी बरामद की गई। इसके अलावा गांव बिगोवा में बंद मकान से चोरी के मामले में आरोपियों से चांदी के छह गिलास, सिक्का, चांदी की चुटकी, नोटों की माला आदि सहित 2.67 लाख रुपये के जेवरात व नकदी बरामद की। इसी प्रकार झोझू कलां थाने में दर्ज गांव चांगरोड में चोरी से संबंधित प्राथमिकी के मामले में सात हजार रुपये की नकदी तथा पिछले वर्ष गांव भागेश्वरी में चोरी से संबंधित प्राथमिकी के मामले में पांच हजार रुपये बरामद किए हैं।
नशे के लिए करते थे चोरी
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी हिमांशु बीए तक पढ़ा हुआ है और आरोपी प्रीतम आठवीं पास है। दोनों दोस्त हैं और नशा करने के आदि हैं। नशा करने के लिए ही दोनों चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।