{"_id":"6712e64d7c47448557025f74","slug":"instructions-given-for-regular-cleaning-of-roads-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-124942-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एडीसी ने दिए सड़कों की नियमित सफाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एडीसी ने दिए सड़कों की नियमित सफाई के निर्देश
Sat, 19 Oct 2024 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 19 Oct 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी की सड़क पर फैली कीचड़।
चरखी दादरी। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) विश्वजीत चौधरी ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए वीरवार शाम शहर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें सड़कों पर सीवर की गंदगी और लावारिस पशु मिले। यह खामियां सुधरवाने के लिए उन्होंने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक भी ली।
एडीसी चौधरी को शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से कई प्रकार की समस्याओं की सूचना मिली थीं। इन पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने वीरवार शाम शहर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीसी चौधरी रविदास धर्मशाला, कलियाणा रोड आदि जगहों पर पहुंचे। वहां उन्हें सीवर लाइन चोक और सड़क या गली में पानी भरा मिला। इसके बाद एडीसी कलियाणा रोड पहुंचे तो वहां इंटरलॉक टाइलें रखी मिलीं जबकि निर्माण कार्य बंद था। एडीसी को शहर की कई गलियों और सड़कों पर लावारिस गोवंश घूमते मिले।
निरीक्षण के दौरान सामने आईं कमियों को दूर करवाने के लिए शुक्रवार को एडीसी ने शिविर कार्यालय में लोक निर्माण विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान एडीसी ने कलियाणा रोड का निर्माण कराने और जनस्वास्थ्य विभाग को शहर में सीवर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।